साउथ मूवीज

'छत्रपती शिवाजी महाराज' बनेंगे Rishab Shetty , मराठा योद्धा का किरदार निभाकर सिनेमाघरों में गाड़ेंगे जीत का झंडा

Rishab Shetty in Chhatrapati Shivaji Maharaj Biopic: हाल ही में ऋषभ शेट्टी( Rishab Shetty) ने अपने सोशल मीडिया पर अपकमिंग फिल्म का एलान किया है। फिल्म से जुड़ी पहली झलक साझा करते हुए ऋषभ शेट्टी ने अपने चाहने वालों को तोहफा दिया है। आइए पोस्टर पर एक नजर डालते हैं

Image

Rishab Shetty in Chhatrapati Shivaji Maharaj Biopic

Rishab Shetty in Chhatrapati Shivaji Maharaj Biopic: कन्नड स्टार और फिल्म निर्माता ऋषभ शेट्टी( Rishab Shetty) इन दिनों अपनी फिल्म कांतारा पार्ट 2( Kantara Part 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अपनी फिल्म के लिए खून-पसीना एक कर रहे स्टार जल्द ही फैंस के लिए एक और फिल्म लेकर आ रहे हैं। कांतारा के बाद ऋषभ शेट्टी अब छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है जिसने फैंस की बेताबी को और भी बढ़ा दिया है। आइए पोस्टर पर एक नजर डालते हैं

हाल ही में ऋषभ शेट्टी( Rishab Shetty) ने अपने सोशल मीडिया पर अपकमिंग फिल्म का एलान किया है। फिल्म से जुड़ी पहली झलक साझा करते हुए ऋषभ शेट्टी ने अपने चाहने वालों को तोहफा दिया है। एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'छत्रपती शिवाजी महाराज'( Chhatrapati Shivaji Maharaj) की घोषणा की है। इसे संदीप सिंह डायरेक्ट करने वाले हैं, फिल्म 21 जनवरी 2027 में रिलीज की जाएगी। फिल्म के पोस्टर पर नजर डाले तो छत्रपती शिवाजी के किरदार में ऋषभ शेट्टी हाथ में तलवार लिए खड़े हैं, उनके पीछे जीत का परचम लहरा रहा है और चेहरे पर आग की तरह तेज दिखाई पड़ रहा है।

पोस्टर साझा करते हुए एक्टर ने फिल्म के संदर्भ में एक बात भी लिखी, उन्होंने कहा-यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है , यह एक योद्धा के सम्मान में एक युद्धघोष है, जिसने सभी बाधाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ी, शक्तिशाली मुगल साम्राज्य की ताकत को चुनौती दी, और एक ऐसी विरासत का निर्माण किया जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता।

एक्टर की इस पोस्ट पर तरह-तरह के कमेन्ट आ रहे हैं, ऋषभ के चाहने वाले उन्हें बधाई दे रहे तो कोई कह रहा है कि फिल्म इतनी लेट क्यों रिलीज की जा रही है। बेशक ऋषभ शेट्टी इस किरदार में छा सकते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article