साउथ मूवीज

Vettaiyan में रजनीकांत संंग स्क्रीन शेयर करेंगे राणा दग्गुबाती, एक्टर ने शुरू की फिल्म की शूटिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 5, 2024, 10:00 PM IST

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन में राणा दग्गुबाती नजर आने वाले हैं। एक्टर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। राणा ने सेट से अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। एक्टर रजनीकांत के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी?

Image

Rana Daggubati (credit pic: Instagram)

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 'वेट्टैयन' (Vettaiyan) पर काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन टीजे ग्नानवेल कर रहे हैं। फिल्म में राणा दग्गुबाती मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। ये मल्टीस्टार फिल्म है। एक्टर ने खुद इस बताया कि उन्होंने वेट्टैयन की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर ने फिल्म के सेट से अपनी फोटो शेयर की है। एक्टर ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, शूटिंग का पहला दिन, आइए इसे शुरू करें। थलाइवर 170। एक्टर रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

वेट्टैयन में एंटरटेनमेंट के साथ-साथ सोशल मैसेज भी दिया गया है। फिल्म में राणा दग्गुबाती, रजनीकांत, फहाद फासिल और अमिताभ बच्चन, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, मंजू वारियर मुख्य भूमिका में हैं।

वेट्टैयन में हुई राणा दग्गुबाती की एंट्री

फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंद्रन ने दिया है। फिल्म की शूटिंग जोरशोर से चल रही है। फिल्म में रजनीकांत पुलिसवाले के रोल में नजर आएंगे। पिछले दिनों एक्टर का वर्दी वाला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये फिल्म इस साल के आखिरी में रिलीज होने वाली है। रजनीकांत 'थलाइवर 171' में लोकेश कंगराजा के साथ दिखाई देंगे। अभी फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है।

राणा दग्गुबाती की साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंंग हैं। एक्टर फिल्म के अलावा वेब सीरीज में भी नजर आ रहे हैं। एक्टर हाल ही में राणा नायडू में नजर आए थे। राणा नायडू में उनके काम को लोगों ने खूब पसंद किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article