Baahubali 3 New Update: साउथ की सुपरहिट फिल्म बाहुबली (Baahubali) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पिछले कई सालों से लोग बाहुबली 3 (Baahubali 3) का इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है कि इस इंतजार का अंत जल्द हो सकता है। हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने सोशळ मीडिया पर हलचल मचा दी। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग मान रहे हैं कि बाहुबली 3 की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस वीडियो में प्रभास (Prabhas), राणा दग्गुबाती (Rana Daggubati) और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने फिल्म बाहुबली 3 को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
बाहुबली 3 को लेकर आया नया अपडेट (Image Source: IMDb/ Netflix)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:बाहुबली 3 बनेगी जरूर लेकिन प्रभास के बिना,फैंस के लिए एस.एस राजामौली कर रहे हैं कुछ बड़ा प्लान!!
जल्द आएगी 'बाहुबली 3'
प्रभास की फिल्म बाहुबली 3 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म बाहुबली 3 से जुड़ा एक नया अपडेट है। दरअसल, नेटफ्लिक्स (Netflix) की डॉक्यूमेंट्री बाहुबली: द टॉर्चबेयरर (Baahubali: The Torchbearer) के एक वीडियो क्लिप में प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी साथ बैठे नजर आते हैं। बातचीत के दौरान राणा दग्गुबाती फिल्म बाहुबली 3 को लेकर अपडेट देते हैं। राणा दग्गुबाती ने बाहुबली 3 को लेकर बड़ा हिंट देते हुए कहा, 'शायद दुनिया अभी इसके लिए तैयार नहीं है, लेकिन बाहुबली...' तभी प्रभास ने मुस्कुराते हुए अपनी तीन उंगलियां दिखाईं, जिससे इशारा मिला कि इस फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट भी आ सकता है। इसके बाद राणा और अनुष्का शेट्टी ने उन्हें आगे कुछ भी बोलने से रोक दिया। वीडियो के आखिर में लिखा आया, 'एंड द लिगेसी कंटिन्यू'। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'बाहुबली: द एपिक' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, मिनटों में हुआ वायरल
पहले दोनों पार्ट ने मचाया धमाल
एस एस राजामौली के डायरेक्शन में बनी फिल्म बाहुबली के पहले दोनों पार्ट ने बड़े पर्दे पर धमाल मचा दिया है। फिल्म बाहुबली और बाहुबली 2 इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवीज में शामिल है। फिल्म बाहुबली 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
