Ramayana Teaser: यश को लंका नरेश रावण के रूप में देखकर 7वें आसमान पर दर्शक, देखें कमेंट

Yash as Lanka Naresh Ravana: हनुमान जयंती के मौके पर रिलीज हुए फिल्म रामायण के पहले टीजर ने दर्शकों को काफी उत्साहित कर दिया है। रणबीर कपूर को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि दर्शक यश को भूल गए हैं। मेकर्स ने रामायण के टीजर में लंका नरेश रावण की भी झलक रखी है, जिसने फैंस को दीवाना बना दिया है।

Yash as Lanka Naresh Ravana: डायरेक्टर नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपनी नई फिल्म रामायण का फर्स्ट टीजर दर्शकों के सामने पेश कर दिया है, जिसने सुबह-सुबह ही इंटरनेट हिलाकर रख दिया है। नितेश तिवारी की इस एपिक सागा का इंतजार दर्शक लम्बे समय से कर रहे थे क्योंकि ये भगवान राम पर आधारित है और इसे मेकर्स बहुत बड़े स्तर पर बना रहे हैं। फिल्म रामायण के फर्स्ट टीजर में मेकर्स ने भगवान राम से दर्शकों के मिलवाया है, जिसका किरदार रणबीर कपूर निभाते दिखाई देंगे। दर्शक रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखकर काफी उत्साहित हैं और मेकर्स की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने भगवान राम को उसी अवतार में पेश किया है, जिसमें वो पूरे देश में पहचाने जाते हैं। रणबीर कपूर की भी जमकर तारीफ हो रही है क्योंकि वो मर्यादा पुरुषोत्तम राम के अवतार में एकदम फिट लग रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser: 2 मिनट 38 सेकेंड में रणबीर कपूर ने दिखाए भगवान राम के ये 5 रूप)

Ramayana Yash First Glimpse

Image Source: Ramayana Teaser

भगवान राम के अवतार को दर्शकों के सामने पेश करने के साथ-साथ मेकर्स ने लंका नरेश रावण की भी पहली झलक दर्शकों को दिखाई है, जो रामायण टीजर के अंत में नजर आती है। लंका नरेश रावण का किरदार साउथ अभिनेता यश निभाते दिखाई देंगे। केजीएफ फिल्म सीरीज से पूरे देश में मशहूर हुए यश लंका नरेश रावण के रूप में एकदम परफेक्ट लग रहे हैं। रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में देखने के बाद दर्शक मेकर्स से लगातार ये गुजारिश कर रहे हैं कि वो यश का फर्स्ट लुक टीजर भी उनके सामने पेश करें। (इसे भी पढ़ें: Ramayana Teaser Fan Review: 'मर्यादा में रहकर असुरों का करेंगे नाश', रणबीरमय हुआ इंटरनेट)

Image Source: Ramayana Teaser

एक फैन ने टीजर के नीचे कमेंट में लिखा है, "भगवान राम के दर्शन तो हमें हो गए लेकिन अब हमें लंका नरेश रावण का खूंखार अवतार भी देखना है। यश रावण के रोल को निभाने के लिए सबसे परफेक्ट हैं।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "हमें रावण का फर्स्ट लुक टीजर भी देखना है... इसे जल्दी से रिलीज करो।"

End of Feed