साउथ मूवीज

Pushpa The Rule Trailer: कल इस समय रिलीज होगा अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, नए पोस्टर से रिवील किया टाइम

Pushpa The Rule Trailer Date and Time: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का बड़ी बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अब फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम को लेकर खुलासा हो गया है। वो भी एक नए पोस्टर के जरिए।

Image

Pushpa 2 Trailer Release Date

Pushpa The Rule Trailer Date and Time: इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी पुष्पा 2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। फिल्म की रिलीज डेट में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। मूवी को इसी साल के आखिर में दिसंबर के महीने में रिलीज किया जाना है। कुछ समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियस अनाउंसमेंट कर दी थी और खुलासा किया था कि यह फिल्म 5 दिसबंर 2024 को वर्ल्डवाइड रिलीज की जानी है। इस पैन इंडिया फिल्म के देश के बाहर भी कई फैंस है, जो मूवी की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Gladiator II Day 1 India Box Office: पहले ही दिन भारत में धमाका कर गई ये हॉलीवुड फिल्म, फैंस ने किया दिल खोलकर स्वागत

अब अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) के ट्रेलर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट और टाइम को लेकर खुलासा हो गया है। वो भी एक नए पोस्टर के जरिए। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

Pushpa 2 Trailer Date & Time: कल इस समय रिलीज होगी पुष्पा 2 का ट्रेलर

पुष्पा 2 का ट्रेलर 17 नवंबर को शाम 6 बजकर 3 मिनट पर रिलीज होने वाला है। फिल्म को लेकर पहले ही काफी बज है। अब मूवी के ट्रेलर का भी काफी इंतजार हो रहा है। मूवी की हाइप को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह बड़े पर्दे पर कमाल का बिजनेस करने वाली है। अल्लू अर्जुन की यह फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी साबित हो सकती है। मूवी की रिलीज को लेकर अब फैंस ने उलटी गिनती करना शुरू भी कर दिया है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article