Allu Arjun's Pushpa 3 Release in 2025: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) फिल्म 'पुष्पा: द रूल' (
तेलुगु 360 की एक रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स 'पुष्पा 3' (Pushpa 3) को 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी में लगे हुए हैं। अल्लू अर्जुन और सुकुमार फिल्म 'पुष्पा' के तीसरे पार्ट में देरी नहीं करना चाहते हैं। यही वजह है कि अल्लू अर्जुन ने सुकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्मों पर काम बहुत पहले ही शुरू कर दिया है। दोनों ने फिल्म के लिए एक लंबा शेड्यूल भी तय कर लिया है। इस समय 'पुष्पा 2' पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। दोनों को उम्मीद है कि दोनों फिल्में ज्यादा देरी किए बिना रिलीज होंगी।
बता दें अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा: द राइज' ने 2021 में बॉक्स ऑफिस पर 365 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लॉकडाउन के बाद रिलीज हुई इस फिल्म ने बड़ी सफलता हासिल की थी। अल्लू अर्जुन स्टारर की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की '83' से हुई थी।
