साउथ मूवीज

Pushpa 2 The Rule: सामंथा रुथ प्रभु को Triptii Dimri ने दिखाया बाहर का रास्ता, अल्लू अर्जुन संग होगा धांसू आइटम नंबर?

Triptii Dimri in Pushpa 2 The Rule: ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2 The Rule) के लिए मेकर्स ने आइटम नंबर के लिए सामंथा रुथ प्रभु की जगह 'एनिमल' का हिस्सा रहीं तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) को चुना है।

Image

Triptii Dimri Replaces Samantha Ruth Prabhu in Allu Arjun's Pushpa 2

Triptii Dimri in Pushpa 2 The Rule: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' (Pushpa 2 The Rule) लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अल्लू अर्जुन को पुष्पा के किरदार में देखने के फैन्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट लाल चंदन की तस्करी के बारे में था। वहीं दूसरी पार्ट में लाल चंदन की तस्करी करने के बाद पुष्पा कैसे सत्ता का पहुंचता है ये दिखाया जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि 'पुष्पा: द राइज' में सामंथा रुथ प्रभु ने 'ऊ अंतवा ऊ ऊ अंतवा' नाम का एक धांसू आइटम नंबर किया था। उम्मीद थी कि दूसरे पार्ट में उन्हें देखा जाएगा। अब जो ताजा जानकारी हाथ लगी है उसके मुताबिक ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' का हिस्सा रहीं तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) ने फिल्म 'पुष्पा 2' में सामंथा रुथ प्रभु को रिप्लेस कर दिया है।

123Telugu.com की रिपोर्ट के अनुसार 'पुष्पा 2: द रूल' एक जबरदस्त आइटम नंबर के लिए मेकर्स ने सामंथा रुथ प्रभु की जगह अब तृप्ति डिमरी को चुना है। गाना जून में शूट होने की संभावना है। रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में 'भाभी 2' का रोल निभाने के बाद तृप्ति डिमरी की लोकप्रियता इस समय हर गुजरते दिन के साथ बढ़ती जा रही है। वैसे अब 'पुष्पा 2' में तृप्ति डिमरी का आइटम नंबर देखना दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होने वाला है।

सुकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी किया था, जो सभी लोगों को खूब पसंद आया है। निर्माताओं ने 'पुष्पा 2' का पहला गाना भी रिलीज कर दिया। 'पुष्पा 2' का म्यूजिक श्री देवी प्रसाद ने दिया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में दिखाई देंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article