Varanasi शूट के लिए हैदराबाद पहुंची Priyanka Chopra, पति Nick Jonas की गोद में दिखी बेटी Malti Marie

भारत की आन-बान-शान प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से भारत लौट आई हैं। वो अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी की शूटिंग के लिए आई हैं।

भारत की मिट्टी से उठकर ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपनी प्यारी सी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ भारत पहुंच चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस कुछ देर पहले ही भारत के मशहूर हैदराबाद शहर में पहुंची, जहां वो एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जब ये पावर कपल अपनी बेटी मालती के साथ बाहर आ रहा था तब मीडिया ने इन्हें अपने कैमरे में कैद किया। प्रियंका और निक की प्यारी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं क्योंकि ये दोनों बहुत कम ही भारत आते हैं।

Varanasi शूट के लिए हैदराबाद पहुंची Priyanka Chopra, पति Nick Jonas की गोद में दिखी बेटी Malti Marie

Varanasi शूट के लिए हैदराबाद पहुंची Priyanka Chopra, पति Nick Jonas की गोद में दिखी बेटी Malti Marie

Priyanka Chopra शूट करेंगे Varanasi

भारतीय अदाकारा प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से विदेश में ही रह रही हैं। जब से उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा है, तब से भारतीय फिल्मों से दूर हो गई हैं। वो बहुत ही कम भारतीय फिल्मों में दिखाई देती हैं। कुछ महीनों पहले उन्होंने एसएस राजामौली की वाराणसी साइन की थी, जिसे शूट करने के लिए वो भारत आई हैं। महेश बाबू स्टारर वाराणसी में प्रियंका चोपड़ा का अहम किरदार है, जिसके लिए वो लगातार भारत आ रही हैं। इसी बहाने उनके फैंस को उनके दर्शन हो रहे हैं।

End of Feed