साउथ मूवीज

Prabhas x Diljit Dosanjh: Kalki 2898 AD का पहला गाना रिलीज, भैरवा एंथम पर दिलजीत दोसांझ ने लगाई आग

Prabhas x Diljit Dosanjh: कल्कि 2898AD का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे है। इस गाने में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की आवाज है। साथ ही दिलजीत दोसांझ के साथ प्रभास भी पंजाबी लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस पसंद कर रहे है।

Image

Prabhas x Diljit Dosanjh

prabhas x diljit dosanjh: कल्कि 2898AD के रिलीज होना का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच आज इस फिल्म का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे है। इस गाने में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की आवाज है। साथ ही दिलजीत दोसांझ के साथ प्रभास भी पंजाबी लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे फैंस पसंद कर रहे है।

'भैरव एंथम' सॉन्ग संतोष नारायणन द्वारा कंपोज है। बता दें इस सॉन्ग पर दिलजीत दोसांझ और दीपक ब्लू ने अपनी आवाज दी है और पंजाबी और तेलुगु लिरिक्स का एक्सपेरिमेंटल मिक्स किया है। प्रभास और दिलजीत दोसांझ ने पहली बार नाग अश्विन की मोस्ट अवेटेड फिल्म कल्कि 2898 एडी के गाने "भैरव एंथम" के लिए कोलैबोरेट किया है। दिलजीत ने ट्रैक में अपना खुद का पंजाबी फ्लेवर एड किया है। जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

इन भाषा में रिलीज हुआ गाना

यह गाना हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल में भी रिलीज किया गया है। हर भाषा में फैंस को ये गाना पसंद आ रहा है। "भैरव एंथम" के तमिल के लिए लिरिक्स कुमार और विवेक, तेलुगु के लिए रामजोगय्या शास्त्री और विवेक और हिंदी के लिए कुमार द्वारा लिखे गए हैं। ये गाना फैंस का दिल छू रहा है।

कब रिलीज होगी फिल्म

कल्कि 2898 AD का पहला गाना भैरवा एंथम है। दिलजीत और प्रभास की केमिस्ट्री गाने में फैन्स को बहुत पसंद आ रही है। साथ ही फैंस प्रभास के लुक को भी पसंद कर रहे हैं। कल्कि 2898 AD 27 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी भी अहम रोल में नजर आएंगे। मूवी का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर ने अभी से इसे ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है। अब देखना होगा कि फिल्म फैंस को पसंद आती है कि नहीं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article