साउथ मूवीज

प्रभास ने खास तरीके से किया अपनी कल्कि को-स्टार दीपिका पादुकोण को विश, कहा-"एवर टैलेंटेड..."

दीपिका पादुकोण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रभास ने अपनी कल्कि को-स्टार दीपिका पादुकोण को खास तरीके से विश किया है। प्रभास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कल्कि 2898 AD की को-स्टार के लिए एक प्यारा सा जन्मदिन नोट लिखा। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण आज अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। हाल ही में प्रभास ने अपनी कल्कि को-स्टार दीपिका पादुकोण को खास तरीके से विश किया है। प्रभास ने दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के अवसर पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कल्कि 2898 AD की को-स्टार के लिए एक प्यारा सा जन्मदिन नोट लिखा। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि प्रभास ने क्या लिखा है।

प्रभास ने लिखा-"एवर टैलेंटेड दीपिका पादुकोण को जन्मदिन की शुभकामनाएं! आपको खुशी, सफलता औप बहुत सारी शुभकामनाएं।" प्रभास और दीपिका पादुकोण नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 AD में साथ नजर आए थे। फैंस ने दोनों की एक्टिंग को बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में प्रभास ने भैरव का रोल निभाया था। वहीं दीपिका सुमति के रोल मे दिखाई दी थी। सुमति को कल्कि की मां के रूप में दिखाया गया है था जो विष्णु का अंतिम अवतार है।

deepika padukone

deepika padukone

कब तक रिलीज होगी कल्कि पार्ट 2

दीपिका पादुकोण कल्कि सीक्वल में भी सुमति का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। अभी एक्ट्रेस अपनी बेटी के चलते शूटिंग नहीं कर पा रही हैं, जिस कारण फिल्म रिलीज होने में देरी हो रही है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक नाग अश्विन ने खुलासा किया था कि सीक्वल को पूरा होने में लगभग तीन साल लग सकते हैं। फैंस कल्कि पार्ट 2 का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे प्रभास

प्रभास के खाते में इस समय काफी सारी फिल्में है। बता दें प्रभास द राजा साब, कन्नप्पा, सालार 2 के अलावा स्पिरिट और कल्कि 2 में भी नजर आने वाले हैं। फैंल प्रभास की फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article