साउथ मूवीज

शादी की खबरों पर Prabhas ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'मैं अपनी फीमेल फैन्स को...'

Prabhas on Wedding Rumours: काफी समय से साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता प्रभास (Prabhas) की शादी को लेकर कई तरह की अफवाहें सुनने को मिल रही थीं। इन सभी खबरों पर अब प्रभास ने खुलकर बात की और उन्होंने बताया कि वो शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

Image

Prabhas

Prabhas on Wedding Rumours: प्रभास साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट एलिजेबल बैचलर्स में से एक हैं। कई बार उनकी शादी की अफवाहें सामने आ चुकी हैं। बहुत कम बार ऐसा हुआ है जब प्रभास ने अपनी शादी की अफवाहों पर रिएक्शन दिया हो। कुछ दिनों पहले आईं रिपोर्ट्स में भी यह बताया गया था कि प्रभास इस साल शादी कर सकते हैं। हाल ही में प्रभास (Prabhas) ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) के इवेंट पर शादी की अटकलों के बारे में बड़ा खुलासा किया। प्रभास ने साफ बता दिया है की वो अपनी शादी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

शादी की खबरों पर प्रभास ने 'कल्कि 2898 एडी' इवेंट में कहा, 'मैं इतनी जल्दी शादी नहीं कर रहा हूं क्योंकि मैं अपनी फीमेल फैन्स की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता।' अपने बयान के साथ प्रभास ने शादी की सभी अफवाहों पर अब पूर्णविराम लगा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास का नाम कुछ दिनों पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन के साथ जोड़ा गया था। हालांकि इस कपल ने कभी भी इन अफवाहों को स्वीकार नहीं किया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज को लेकर व्यस्त हैं। हाल ही में हुए एक इवेंट में प्रभास ने नए किरदार 'बुजी' का भी खुलासा किया है। प्रभास ने बताया कि फिल्म को बनाते हुए तीन साल हो गए हैं और वो इस फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। बता दें इस फिल्म में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी और अमिताभ बच्चन सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म 27 जून को रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article