साउथ मूवीज

प्रभास की ‘द राजा साब’ में हुई 1000 करोड़ी फिल्म देने वाली एक्ट्रेस की एंट्री, रजनीकांत से लेकर किंग खान तक है बड़ा कनेक्शन

प्रभास की फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। प्रभास जल्द ही ‘द राजा साब’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अब एक और फेमस एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। प्रभास की फिल्म ‘द राजा साब’ 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में किस एक्ट्रेस की एंट्री होने वाली है।

Image

the raja saab

प्रभास की फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। प्रभास जल्द ही ‘द राजा साब’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अब एक और फेमस एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। बता दें कल्कि की सफलता के बाद प्रभास ‘द राजा साब’ की शूटिंग में ही बिजी चल रहे हैं अब इस एक्ट्रेस की एंट्री होने के बाद फैंस को फिल्म से और ज्यादा उम्मीद हो गई है। आइए जानते हैं वो कौन सी एक्ट्रेस है जिसकी प्रभास की फिल्म में एंट्री होने वाली है।

रिपोर्ट के अनुसार प्रभास की फिल्म 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में नंबर वन पर है। पुष्पा 2 के बाद फैंस प्रभास की 'द राजा साब’ का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये फिल्म 10 अप्रैल 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को मारुति डायरेक्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में जवान एक्ट्रेस नयनतारा की एंट्री होने वाली है। इस बात से फैंस के बीच खुशी का मौहाल है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के एक गाने के लिए नयनतारा ने साइन किया गया है।

कितना हुई थी बॉक्स ऑफिस पर कमाई

रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास की फिल्म द राजा साब में एक्ट्रेस एक आइटम नंबर करती हुई नजर आएंगी। अब ये बात सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। नयनतारा 2023 में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म जवान में भी जलवा दिखाती हुई नजर आई थी। एक्ट्रेस की इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। जवान फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।पहले ऐसी अफवाहें थी कि इस फिल्म में मालविका मोहनन और निधि अग्रवाल की एंट्री होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article