Nayanthara Pics: साउथ की सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। नयनतारा जल्द ही यश की मूवी टॉक्सिक (Toxic) में नजर आने वाली है। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच नयनतारा की कुछ फोटोज सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रही है। नयनतारा की इन फोटोज को देखकर लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है तस्वीरों पर...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Alia Bhatt ने फैमिली के साथ बिताया क्वालिटी टाइम, राहा की फोटो पर टिक गई सभी की नजरें)
क्या सच में नयनतारा ने मुंडवाया सिर? (pic credit-twitter)
नयनतारा की लेटेस्ट तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल
साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की गंजे सिर वाली कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री मंदिर के पास नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें एक्स और इंस्टाग्राम पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। तस्वीरें देखकर कई लोगों को लगा कि नयनतारा ने किसी नई फिल्म के किरदार के लिए अपना सिर मुंडवा लिया है। हालांकि, नयनतारा की ये तस्वीरें असली नहीं हैं। इन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI की मदद से एडिट किया गया है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीरों में AI इमेज जनरेटर का वॉटरमार्क भी देखा। इसके बाद लोगों को इन तस्वीरों के फर्जी होने का शक हुआ।
दरअसल, नयनतारा की असली तस्वीरें अप्रैल 2026 की हैं। उस समय वह अपने पति और फिल्ममेकर विग्नेश शिवन के साथ तिरुमला मंदिर गई थीं। उनकी मंदिर यात्रा की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं। बाद में उन्हीं असली तस्वीरों को AI की मदद से एडिट करके नयनतारा को गंजे सिर में दिखाया गया। उनकी असली हेयरस्टाइल में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इन फर्जी तस्वीरों का कनेक्शन नयनतारा की आने वाली फिल्म टॉक्सिक से भी जोड़ा गया। फिल्म 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। इसमें यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत भी नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म की रिलीज नजदीक होने के कारण कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि नयनतारा ने किसी खास किरदार के लिए अपना लुक बदला है। हालांकि, इस बात की पुष्टि करने वाली कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। आपको बता दें कि नयनतारा की ये फोटो फेक है इसे शेयर करने से पहले 4 बार जरूर सोचें।
