साउथ मूवीज

Naga Chaitanya-Sobhita Wedding: एक-दूजे के हुए नागा चैतन्य-शोभिता धुलिपाला, शादी की पहली तस्वीर आईं सामने

Naga Chaitanya-Sobhita Wedding: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अब शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। रिपोर्ट के अनुसार कपल की शादी पूरे 8 घंटों तक चली है। अब कपल के शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर आ गई है।

Image

Naga

Naga Chaitanya-Sobhita Wedding: साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अपनी गर्लफ्रेंड शोभिता से शादी रचा ली है। दूल्हा बने नागा ने दूसरी बार शादी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों का शादी हैदराबाद के अन्पूर्ण स्टूडियो में हुई है। दोनों ने आज यानी 04 दिसंबर को बेहद निजी विवाह कार्यक्रम के तहत शादी की है। 8 घंटे शादी होने के बाद अब कपल की शादी की पहली तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में कपल बेहद सुंदर लग रहे हैं।

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी की तस्वीरें अब वायरल हो रही है। इस फोटो में नागा चैतन्य दूल्हे बने बहुत स्मार्ट दिख रहे हैं। वही पहली बार दुल्हन बनी शोभिता पारंपरिक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। बता दें कपल ने अपने खानदानी अन्नपूर्णा स्टूडियो में तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी रचाई है। इस खास दिन नागा चैतन्य ने पांचा (एक तरह की घोती) पहनी हुई है। वहीं दुल्हन शोभिता ने आंध्र प्रदेश के पोंडुरु की हाथ से बुनी हुई खादी की साड़ी पहनने हुए नजर आ रही हैं।

शोभिता से पहले सामंथा के लिए दुल्हा बने थे नागा चैतन्य

नागा और शोभिता के अफेयर की खबरें तब शुरू हुई जब दोनों को पहली बार साल 2022 में लंदन के एक रेस्तरां में लंच डेट पर साथ दिखा गया था कपल की वो तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। जिसके बाद से दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हो गई थी। कपल साथ में कई बार वेकेशन पर भी गए थे, जिसकी फोटोज सामने आई थी। नागा चैतन्य ने साउथ की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक सामंथा रुथ प्रभु संग शादी की थी। कपल ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2017 में सात फेरे लिए थे, लेकिन दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं चला और 2021 में उन्होंने तलाक ले लिया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article