साउथ मूवीज

Mohanlal ने बर्थडे पर फैंस संग देखा Drishyam 3 का फर्स्ट शो, दोस्त के साथ कट किया केक

  • Authored by: अभय
  • Updated May 21, 2026, 12:04 PM IST

Drishyam 3 Actor Mohanlal Birthday Celebration: एक्टर मोहनलाल आज अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर एक्टर के फैंस और दोस्तों के अपना पूरा समय दिया। तो चलिए जानते हैं कि मोहनलाल ने अपना बर्थडे कैसे सेलिब्रेट...

Image

मोहनलाल ने ऐसे सेलिब्रेट किया अपना 66वां जन्मदिन (Image Source: X/ Instagram)

Drishyam 3 Actor Mohanlal Birthday Celebration: साउथ के जाने-माने स्टार मोहनलाल (Mohanlal) आज यानी 21 मई को अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक मोहनलाल को बर्थडे विश करते नजर आए। किसी ने मोहनलाल के साथ अपनी कोई तस्वीर शेयर की, जो कोई कैप्शन के साथ वीडियो शेयर करता नजर आया है। लेकिन मोहनलाल अपने बर्थडे पर अलग रही अंदाज में नजर आए। मोहनलाल की एक के बाद एक वीडियो और फोटोज सामने आ रही हैं, जो फैंस का दिल जीत रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि मोहनलाल ने अपना बर्थडे कैसे सेलिब्रेट किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है। (ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड तोड़ेगी Mohanlal की फिल्म, कमाएगी इतने करोड़)

मोहनलाल ने काटा केक

एक्टर मोहनलाल आज 66 साल के हो गए। 21 मई को उनका जन्मदिन फैंस से लेकर स्टार्स तक धूमधाम से मना रहे हैं। मोहनलाल ने अपने करीबी दोस्तों के साथ केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उनकी फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) की टीम और परिवार के लोग भी मौजूद थे। स्टार्स ने सोशल मीडिया पर मोहनलाल के जन्मदिन की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें एक्टर दोस्तों के साथ केक काटते और खुशी मनाते नजर आए। मोहनलाल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। इसके अलावा कई स्टार्स भी मोहनलाल को बर्थडे के मौके पर विश करते नजर आए। (ये भी पढ़ें: Drishyam 3 Twitter Review: सस्पेंस देख घूमा लोगों का दिमाग, मोहनलाल की एक्टिंग ने लूटी महफिल)

Drishyam 3 Actor Mohanlal Birthday Celebration 2.

मोहनलाल ने ऐसे सेलिब्रेट किया अपना 66वां जन्मदिन (Image Source: X/ Instagram)

Drishyam 3 Actor Mohanlal Birthday Celebration 3.

मोहनलाल ने ऐसे सेलिब्रेट किया अपना 66वां जन्मदिन (Image Source: X/ Instagram)

Drishyam 3 Actor Mohanlal Birthday Celebration 1.

मोहनलाल ने ऐसे सेलिब्रेट किया अपना 66वां जन्मदिन (Image Source: X/ Instagram)

Drishyam 3 Actor Mohanlal Birthday Celebration.

मोहनलाल ने ऐसे सेलिब्रेट किया अपना 66वां जन्मदिन (Image Source: X/ Instagram)

फैंस के साथ देखी 'दृश्यम 3'

एक्टर मोहनलाल की इन तस्वीरों को अलावा वीडियो भी खूब वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में मोहनलाल बेहद सिंपल लुक में नजर आए। उन्होंने पीली शर्ट और सफेद पैंट पहन रखी थी। मोहनलाल केरल के एक सिनेमाघर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने फैंस का हाथ हिलाकर स्वागत किया। कड़ी सिक्योरिटी के बीच वो थिएटर के अंदर गए और आम दर्शकों के साथ बैठकर अपनी फिल्म का मजा लिया।

आज ही रिलीज हुई है 'दृश्यम 3'

फिल्म दृश्यम 3 आज ही यानी 21 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज होते ही बड़े पर्दे पर गदर काट दिया है। मोहनलाल से जुड़ी इन तस्वीरों और वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article