Kiara Advani Reject Vignesh Shivan Movie: साउथ के मशहूर फिल्ममेकर विग्नेश शिवन (Vignesh Shivan) इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि एक मजेदार किस्से की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, चेन्नई में यश (Yash) की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) के प्री-रिलीज इवेंट में विग्नेश ने कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से जुड़ा एक पुराना किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि कई साल पहले उन्होंने कियारा को एक फिल्म की कहानी सुनाई थी, लेकिन एक्ट्रेस ने उस फिल्म को करने से मना कर दिया था। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या था और कौन सी फिल्म थी।
कियारा ने इस फिल्म को किया था रिजेक्ट (Image Source: AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Jeeva Joseph और Aparna Thomas का हुआ तलाक, 11 साल बाद टूटा रिश्ता
कियारा आडवाणी ने रिजेक्ट कर थी ये फिल्म
एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि अभी हाल ही में विग्नेश शिवन का दिया एक बयान है। इवेंट में विग्नेश शिवन ने याद किया कि सालों पहले, कबीर सिंह से पहले, उन्होंने कियारा अडवाणी से मिलकर एक कहानी सुनाई थी जो बाद में 'लव इंश्योरेंस कंपनी' बनी। पीछे मुड़कर देखें तो उन्होंने मजाक में कहा कि कियारा ने फिल्म ठुकराकर सही किया। विग्नेश ने कहा, 'कियारा, मुझे तुम याद हो। कबीर सिंह से पहले मैं कियारा से मिला था एक कहानी सुनाने। अब वो फिल्म बना दी। नाम है 'लव इंश्योरेंस कंपनी'। आप किस्मत वाली हो। आपने नहीं की।' कियारा ऑडियंस में बैठी थीं। उन्हें वो मुलाकात याद आ गई और वो विग्नेश के साथ हंस पड़ीं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Yash की Toxic को CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट, बदले जाएंगे कुछ शब्द
'टॉक्सिक' में धमाल मचा रही हैं कियारा
एक्ट्रेस कियारा फिल्म टॉक्सिक में धमाल मचा रही है। फिल्म टॉक्सिक में कियारा का एकदम अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। फिल्म टॉक्सिक को जहां फैंस काफी पसंद कर रहे है, तो कई लोग फिल्म को ठीक रिव्यू देते नजर नहीं आ रहे हैं। विग्नेश शिवन के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
