Karuppu X Review: सूर्या-तृषा कृष्णन की एक्टिंग देख झूम उठे लोग, 'करुप्पु' को बताया 'ब्लॉकबस्टर'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 15, 2026, 10:07 AM IST

Karuppu X Review: तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और सूर्या (Suriya) की फिल्म करुप्पु (Karuppu) रिलीज होने के बाद छा गई है। फिल्म करुप्पु को लेकर यूजर्स एक्स पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

Karuppu X Review: साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और सुपरस्टार सूर्या (Suriya) की फिल्म करुप्पु (Karuppu) आज यानी 15 मई को लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म करुप्पु रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में बनी हुई।फिल्म करुप्पु को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म करुप्पु का पहला शो देखने के बाद लोगों ने अपने रिव्यू देना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म करुप्पु को लेकर रिएक्शन सामने आने शुरू हो चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म करुप्पु को लेकर सोशल मीडिया पर लोग क्या लिख रहे हैं। (ये भी पढ़ें: Karuppu के शोज हुए रद्द तो आगबूबला फैंस ने किया जक्काजाम, डायरेक्टर बालाजी ने मांगी माफी)

Karuppu X Review

फिल्म करुप्पु का एक्स रिव्यू (Image Source: IMDb)

फिल्म देख झूम उठे लोग

एक्टर सूर्या और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म करुप्पु की रिलीज के बाद सामने आ रहे फैंस के रिएक्शन्स हैं। फिल्म करुप्पु को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं। ज्यादातर एक्स यूजर्स फिल्म करुप्पु की तारीफ करते दिखाई दिए। किसी फिल्म करुप्पु को सूर्य की बेस्ट मूवी बताया, तो किसी इसे ब्लॉकबस्टर बताया। तो वहीं कुछ यूजर्स फिल्म में कमियां भी निकालते नजर आए। (ये भी पढ़ें: कब रिलीज होगी सूर्या और तृषा की करुप्पु? आपत्तिजनक डायलॉग पर घिरे योगराज सिंह)

यहां देखें 'करुप्पु' का एक्स रिव्यू

14 मई को रिलीज होनी थी फिल्म

एक्टर सूर्या की फिल्म करुप्पु को कल यानी 14 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना था। लेकिन मेकर्स ने कुछ दिक्कतों की वजह से फिल्म करुप्पु की रिलीज डेट को एक दिन आगे बढ़ा दिया था। फिल्म करुप्पु आज पहला शो सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है।

End of Feed