साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD: प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर की रिलीज डेट में हुआ बड़ा बदलाव !! जानिए वजह

Kalki 2898 AD Postponed: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रभास (Prabhas) और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) की रिलीज को अब मेकर्स ने आगे बढ़ाने का फैसला किया है। यहां जानिए अब यह फिल्म कब रिलीज होगी।

Image

Prabhas-Deepika Padukone

Kalki 2898 AD Postponed: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) बीते कई महीनों से अपकमिंग फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) स्क्रीन स्पेस शेयर करती दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन नाग आश्विन द्वारा किया जा रहा है। सुनने में आ रहा है कि प्रभास और दीपिका पादुकोण की यह फिल्म वीएफएक्स के मामले में इंडिया सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म साबित होने वाली है। दर्शकों के लिए अब एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को कुछ दिनों के अब टाल दिया गया है।

ईटाइम्स से जुड़े सूत्र के अनुसार प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के निर्माताओं ने फिल्म को सिनेमाघरों में पेश करने से पहले इसे आगे बढ़ाने का फैसला किया है। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार इस फिल्म की नई रिलीज डेट मेकर्स ने अब 30 मई तय की है। मेकर्स ने ऐसा इसलिए किया है ताकि वो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर सकें। बता दें 9 मई की रिलीज के लिए अधिकांश स्क्रीन हॉलीवुड की दिग्गज कंपनी 'किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स' द्वारा बुक की गई थीं।

बता दें मेकर्स को ओर से अभी तक प्रभास और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की नई रिलीज की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि पूरी संभावना है कि यह फिल्म अब 30 मई को ही रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कई बड़े एक्टर्स भी दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article