साउथ मूवीज

Kalki 2898 AD: भैरव बनकर दुनिया बचाने आए प्रभास, पोस्टर देख झूमे फैंस

Pabhas as BHAIRAVA in Kalki 2898 AD: फिल्म कल्कि 2898 AD के मेकर्स ने एक नया पोस्टर शेयर करके दुनिया को प्रभास के कैरेक्टर से मिलावाय है। मेकर्स ने नए पोस्टर के जरिए बताया है कि प्रभास भैरव बनकर दुनिया को बचाने के लिए आएंगे। फिल्म कल्कि 2898 AD का पोस्टर देखकर फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

Image

Kalki 2898 AD

Pabhas as BHAIRAVA in Kalki 2898 AD: भारतीय सिनेमा के बाहुबली कलाकार प्रभास की अपकमिंग फिल्म कल्कि 2898 AD काफी लम्बे समय से चर्चा में है। इस फिल्म की स्टारकास्ट और सब्जेक्ट इतना बढ़िया है कि हर कोई इसे देखने के लिए उत्साहित है। फिल्म कल्कि 2898 AD के मेकर्स भी लोगों की उत्सुकता को कम न होने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। मेकर्स ने कुछ देर पहले ही कल्कि 2898 AD का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने प्रभास के किरदार को दर्शकों के सामने पेश किया है। इस पोस्टर में प्रभास आंखों पर फ्यूचरिस्टिक चश्मा लगाए दिख रहे हैं। फिल्म के मेकर्स ने इस पोस्टर के जरिए बताया है कि कल्कि 2898 AD में प्रभास के किरदार का नाम भैरव होगा।

भैरव शब्द का मतलब भगवान शिव से जुड़ा हुआ है। महाशिवरात्रि के खास मौके पर मेकर्स ने इस किरदार को दर्शकों के सामने पेश किया है। प्रभास के किरदार को दर्शकों के सामने पेश करने का इससे पवित्र मौका नहीं हो सकता था। प्रभास के फैंस कल्कि 2898 AD का नया पोस्टर देखकर उत्साहित हो उठे हैं और वो मेकर्स को सलामी दे रहे हैं। प्रभास के फैंस का कहना है कि कल्कि 2898 AD का नया पोस्टर इस बात की गवाही दे रहा है कि यह मूवी रिलीज होते ही सिनेमाघरों को हिला देगी।

फिल्म कल्कि 2898 AD में प्रभास के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण जैसे मंझे हुए कलाकार भी नजर आएंगे। यह पहला मौका है जब प्रभास ने किसी प्रजोक्ट के लिए दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ हाथ मिलाया है। वैसे आपको फिल्म कल्कि 2898 AD का नया पोस्टर कैसा लगा, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article