Atlee on Jawan 2 & Don 3: साउथ डायरेक्टर एटली इन दिनों अपनी साई-फाई मूवी में व्यस्त हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अल्लू अर्जुन के साथ-साथ इस साई-फाई मूवी में दीपिका पादुकोण भी लीडिंग रोल में हैं। एटली ने अपनी इस फिल्म के सिलसिले में हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ खास बात की, जिसमें उन्होंने जवान 2 और डॉन 3 के फ्यूचर के बारे में भी चुप्पी तोड़ी। बीते कुछ समय से एटली का नाम इन दोनों मूवीज के साथ जुड़ रहा है, जिनका सच डायरेक्टर ने बता दिया है। (इसे भी पढ़ें: 'लकी चार्म...' एटली ने पढ़े दीपिका पादुकोण की तारीफ में कसीदे, बोले 'मां बनने के बाद वो अलग...')
Image Source: Movie Poster
जवान 2 है होल्ड पर
डायरेक्टर एटली ने शाहरुख खान को जवान के रूप में बिगेस्ट हिट देकर उनका करियर नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया था। जवान में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया था। दर्शकों को किंग खान की ये एक्शन एंटरटेनर काफी पसंद आई थी। जवान की रिलीज के बाद से ही ये खबरें तेज होने लगी थीं कि इसका सीक्वल भी दर्शकों के सामने आएगा, जिस पर एटली ने चुप्पी तोड़ दी है। एटली ने बताया है कि वो शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करना चाहते हैं लेकिन अभी वो समय नहीं है। एटली ने बताया है कि भविष्य में वो किंग खान के साथ एक बार फिर से जवान जैसी ही ब्लॉकबस्टर मूवी बनाएंगे। तब तक के लिए जवान 2 ही नहीं बल्कि वो सभी प्रोजेक्ट होल्ड पर हैं, जिनके साथ उनका और किंग खान का नाम जुड़ा हुआ है। (इसे भी पढ़ें: डब्बा बंद पड़ी हैं सनी देओल की ये 2 मल्टीस्टारर, मेकर्स को लगा 200 करोड़ का चूना!!)
डॉन 3 डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं एटली
एटली ने अपने ताजा इंटरव्यू में उन अफवाहों पर भी चुप्पी तोड़ी है, जिनमें बताया जा रहा है कि वो डॉन 3 के साथ जुड़ने जा रहे हैं। फरहान अख्तर के बैनर तले बनी डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी के साथ एटली का नाम जुड़ने की वजह से फैंस काफी एक्साइटेड हैं लेकिन डायरेक्टर ने बताया है कि वो डॉन 3 नहीं बना रहे हैं। एटली के अनुसार, ये केवल एक अफवाह है, जिकके बारे में उन्होंने भी सुना है।
