रजनीकांत की Jailer 2 की रिलीज डेट से उठा पर्दा, अजय देवगन की 'दृश्यम 3' होगी टक्कर

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 2, 2026, 07:20 PM IST

Jailer 2 Release Date: रजनीकांत के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने 'जेलर 2' (Jailer 2) की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है और साथ में दमदार वीडियो भी शेयर किया है।

Jailer 2 Release Date: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जेलर 2 (Jailer 2) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जेलर 2 को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कभी फिल्म से जुड़ा कोई वीडियो सामने आता है, तो कभी फिल्म में नए स्टार की एंट्री हो जाती है। इन सब के बाद फैंस को फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट का इंतजार था। अब मेकर्स ने फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट को लेकर अपडेट दिया है। मेकर्स ने फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म जेलर 2 कब रिलीज होने वाली है।

Jailer 2 Release Date

जेलर 2 की रिलीज डेट आई सामने (Image Source: IMDb/ Chat GPT)

'जेलर 2' की रिलीज डेट आई सामने

एक्टर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट है। फिल्म जेलर 2 के मेकर्स ने अभी हाल में एक वीडियो शयेर किया है, इस वीडियो में फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गया है। एक्टर रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 इसी साल 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फिल्म जेलर 2 की रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आए। आपको बता दें कि फिल्म जेलर 2 को 12 जून 2026 को रिलीज किया जाना था।

End of Feed