Hari Hara Veera Mallu X Review: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की नई फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' (Hari Hara Veera Mallu: Part 1) आखिरकार आज यानी 24 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। इस मूवी ने रिलीज होते ही धूम मचा दी है। इस मूवी की रिलीज का इंतजार फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे। पवन कल्याण स्टारर को देखने के बाद अब लोगों ने एक्स अकाउंट पर अपने ताजा रिव्यू शेयर करने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने इस मूवी को देखने लायक बताया तो कईयों को यह इतनी पसंद आई है कि वो इसे बार-बार देख सकते हैं।
कृष जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई पवन सिंह की 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' लोगों की इम्प्रेस करने में सफल रही है। ऑडियंस की ओर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। एक यूजर ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हरि हर वीरा मल्लू के पीछे का आदमी रोंगटे खड़े कर देता है। 'कोल्लागोटिनाधीरोई' और 'तारा तारा' टॉप-नॉच रहे हैं। यह मूवी सिनेमाघरों में बार-बार देखने लायक!' वहीं दूसरे ने लिखा, 'हरि हर वीरा मल्लू देखकर संतुष्ट हूं। पवन कल्याण को बड़े पर्दे पर देखना वाकई अच्छा रहा। उन्होंने वीरा के किरदार में जान डाल दी है। बॉबी देओल औरंगजेब के किरदार में बेहतरीन हैं।'
पवन कल्याण के अलावा इस मूवी में बॉबी देओल ने औरंगजेब का किरदार निभाया है। इस मूवी में बॉबी देओल की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म में पवन कल्याण और बॉबी देओल के अलावा निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही और सत्यराज जैसे सितारे शामिल हैं। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय कमेंट्स के जरिए जरूर दें।
