साउथ मूवीज

scam 1992 डायरेक्टर की वाइफ संग LipLock की फोटो देख भड़के फैंस, फिल्ममेकर ने कहा-'किसी को धक्का नहीं दे रहा...'

हाल ही में साउथ की एक्ट्रेस अंजलि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें अंजलि को स्टेज पर नंदमुरी बालकृष्ण ने धक्का दे दिया था। इस वीडियो को हंसल मेहता ने शेयर किया है, जिसको लेकर फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Hansal Mehta

हाल ही में साउथ की एक्ट्रेस अंजलि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें अंजलि को स्टेज पर नंदमुरी बालकृष्ण ने धक्का दे दिया था। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस को काफी गुस्सा आया था। वहीं अब हंसल मेहता एक फिल्म निर्माता ने तेलुगु मेगास्टार की आलोचना की और उन्हें 'बदमाश' कहा। आइए जानते हैं विस्तार से।

हाल ही में हंसल मेहता ने एक यूजर को करारा जवाब दिया, जिसने उनकी और उनकी पत्नी की किस करते हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया में पोस्टर करके उन्हें ट्रोल किया और कहा- 'गंदा आदमी' कौन है। इसके बाद हंसल मेहता ने एक्स पर मुंहतोड़ जवाब दिया है।

लिपलॉक करता हुआ गंदा आदमी

हंसल को यूर्जर ने इसलिए ट्रोल किया क्योंकि बीते दिनों डायरेक्टर ने साउथ स्टार नंदमुरी बालकृष्णन का एक वीडियो शेयर किया था, उन्होंने पूछा था- यह स्कैमबैग कौन है? इस वीडियो में बालकृष्णन स्टेज पर अंजलि को धक्का देते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो में जवाब देते हुए एक यूजर ने हंसल मेहता की एक फोटो पोस्ट की जिसमें वे अपनी वाइफ को किस कर रहे हैं इस फोटो को पोस्ट करते हुए उस यूजर ने लिखा- "कौन है ये लिपलॉक करता हुआ गंदा आदमी? (Who is this scumbag in this liplock photos)"

डायरेक्टर ने दिया करारा जवाब

फोटो पर जवाब देते हुए हंसल ने कहा- ''आपकी ट्रोलिंग काम नहीं आएगी। यह एक पति है, जो अपनी पत्नी को किस कर रहा है और मेरे ध्यान से अपनों के लिए सरेआम प्यार जाहिर करने में कोई गलत बात नहीं है। मैं किसी महिला को धक्का नहीं दे रहा, उनके साथ कोई बदतमीजी नहीं कर रहा।''

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article