साउथ मूवीज

GD Naidu Biopic: आर माधवन ने फिल्म के सेट से शेयर किया नया लुक, कैप्शन में लिखी दिल की बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 25, 2025, 06:59 PM IST

R Madhavan New Look GD Naidu Biopic: एक्टर आर माधवन (R Madhavan) ने अभी हाल ही में अपने इंस्टग्राम हैंडल से अपकमिंग फिल्म से नया लुक शेयर किया है। इस फिल्म में आर माधवन के साथ प्रियामणि (Priyamani), जयराम (Jayaram) और योगी बाबू (Yogi Babu) भी नजर आने वाले हैं।

Image

Image Source: R Madhavan Instagram

R Madhavan New Look GD Naidu Biopic: साउथ और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से धमाल मचाने वाले एक्टर आर माधवन (R Madhavan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आर. माधवन एक के बाद एक फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं। आर माधवन की फिल्मों से जुड़े अपडेट भी सामने आते रहते हैं। इन सब के बीच आर माधवन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक नई पोस्ट शेयर की है। आर माधवन की नई पोस्ट आते ही छा गई है। तो चलिए जानते हैं आर माधवन की नई पोस्ट में क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

आर माधवन ने फिल्म से शेयर किया नया लुक

आर माधवन एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इस बार वजह है उनकी अपकमिंग बायोपिक 'जी.डी.एन.' (GDN) है। ये फिल्म साइंटिस्ट जी.डी. नायडू (G.D. Naidu) की लाइफ पर बेस्ड है। आर माधवन ने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस फिल्म से जुड़ा नया लुक शेयर किया है। आर माधवन इस तस्वीर में क्लीन-शेवन लुक में फॉर्मल शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ आर माधवन ने कैप्शन भी शेयर किया है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। आर माधवन ने कैप्शन में लिखा 'एक और दिन... एक और लुक... सेट पर जिंदगी चलती रहती है। बहुत खुशकिस्मत और शुक्रगुजार हूं कि इतनी शानदार कास्ट, क्रू और कमाल के प्रोड्यूसर्स के साथ काम करने का मौका मिला। #जीडीएन' आर माधवन की ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। आर माधवन की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में आर माधवन के साथ प्रियामणि (Priyamani), जयराम (Jayaram) और योगी बाबू (Yogi Babu) भी नजर आने वाले हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे आर माधवन

आर माधवन इस मूवी के साथ-साथ अपनी अपकमिंग को लेकर भी चर्चा में है। आर माधवन की अपकमिंग फिल्मों में 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) है, जिसमें वो अजय देवगन (Ajay Devgn), रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh), गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) और जावेद जाफरी (Jaaved Jaaferi) के साथ साथ नजर आएंगे। ये फिल्म रिलीज 14 नवंबर 2025 को। फिर 'धुरंधर' (Dhurandhar) में रणवीर सिंह (Ranveer Singh), संजय दत्त (Sanjay Dutt), अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के साथ धमाल मचाने वाले हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article