Exclusive: आज देशभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day 2024) मनाया जा रहा है। इन दिनों टाइम्स नाऊ ने I can Buy Flower For Myself नाम की सीरीज शुरू की है। इस सीरीज में इंडस्ट्री के जानी मानी हस्तियों से महिला दिवस को लेकर उनकी राय पूछी जाती हैं। इस खास मौके पर विंक गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने भी महिला दिवस पर अपने विचार शेयर किया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके लिए वुमंस डे का क्या मतलब और कितना महत्वपूर्ण है?
एक्ट्रेस ने कहा, पहले तो मैं वुमंस डे या मदर्स डे को किसी एक दिन मनाने में यकीन नहीं रखती हूं। मुझे महसूस होता है कि हमें हर दिन को सेलिब्रेट करना चाहिए। मुझे महिला होना पसंद और इसके साथ आने वाली हर चीज पसंद है। मुझे महसूस होता है कि मैं इस चीज को हर रोज एन्जॉय करना चाहूंगी। मेरे लिए महिला दिवस दृढ़ता, ताकत और साहस है और ये हम सभी के अंदर हैं।
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, मुझे लगता है कि आज कल लोग फेमिनिज्म और बराबरी की बहुत बाते करते हैं। दरअसल हर चीज के बारे में बहुत बाते होती है। लेकिन जो सबसे जरूरी चीज है वो सुनना है। हर चीज सकेंडरी हो जाती है। पहले तो हमारी बातों को सुनाना चाहिए।
प्रिया ने कहा, 'मुझे हमेशा से आउटकास्ट महसूस हुआ है। मैं पर्सनली किसी चीज में फिट या बॉक्स में नहीं रहना चाहती हूं। मैंने हमेशा अपने लिए स्टैंड लिया है और हमेशा बॉक्स के बाहर की चीजें सोची है। मैं हमेशा से चीजों को अलग तरीके से करने में यकीन रखती हूं। आज मेरे पास वो स्पेस हैं जिसमें मैं जो चाहूं वो कर सकती हूं। मैं किसी चीज में बंध कर नहीं रहना चाहती हूं। मैं आलचोनाओं, निगेटिव कमेंट और नफरत के लिए पूरी तैयार से हूं। मैं इन सभी चीजों को झेलने के लिए तैयार हूं। लेकिन मैं इन चीजों को गंभीरता से नहीं लेती हूं। मैं खुश हूं। मेरे पास ऐसा स्पेस है जहां मैं जैसे चाहूं वैसे रह सकती हूं'।
