साउथ मूवीज

Kamal Haasan की Thug Life से कटा Dulquer Salmaan का पत्ता, इस वजह से नहीं कर पाए शूटिंग

Dulquer Salmaan out of Thug Life: अन्य प्रोजेक्ट के कारण दुलकर सलमान ने फिल्म से किनारा कर लिया है। उनके खास सूत्रों ने इस बात को कन्फर्म करते हुए बताया है कि वह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। लोकप्रिय अभिनेता दुलकर सलमान, जो मणिरत्नम की ठग लाइफ( Thug Life) में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थे.

Image

Dulquer Salmaan out of Thug Life

Dulquer Salmaan out of Thug Life: कमल हासन( Kamal Hasaan) की अपकमिंग फिल्म "ठग लाइफ"( Thug Life) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मणिरत्नम निर्देशित इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार कमल हासन और दुलकर सलमान एक साथ नजर आने वाले थे। अब खबर सामने आई है कि दुलकर सलमान ने इस फिल्म से पैर पीछे कर लिए हैं । अन्य प्रोजेक्ट के कारण दुलकर सलमान ने फिल्म से किनारा कर लिया है। उनके खास सूत्रों ने इस बात को कन्फर्म करते हुए बताया है कि वह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं है।

दुलकर सलमान( Dulquer Salman) के फैंस के लिए निराशा भरी खबर सामने आ रही है। लोकप्रिय अभिनेता दुलकर सलमान, जो मणिरत्नम की ठग लाइफ( Thug Life) में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले थे, इस परियोजना से बाहर हो गए है। दुलकर सलमान के प्रशंसक निराश हैं क्योंकि वे उन्हें निर्देशक मणिरत्नम की ठग लाइफ में हासन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नहीं देख पाएंगे। ऐसा इसलिए है क्योंकि दुलकर सलमान ने बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट को चुना है जिसमें उन्हें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभानी थी। उनके खास सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है कि वह समय न मिलने की वजह से इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। हालांकि वह इस फिल्म का हिस्सा बनकर काफी खुश थे और वह कमल हासन के साथ काम करना चाहते थे लेकिन अन्य फिल्मों की शूटिंग के चलते बात नहीं बन पाई। वह मार्च के आखिर में अपनी फिल्म सूर्या 43 की शूटिंग करने वाले हैं । इसके अलावा दुलकर लकी भास्कर के लिए भी समय निकाल रहे हैं।

बताते चले कि कमल हासन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है । फिल्म में कमल हासन के अलावा तृषा कृष्णन, जयम रवि, नासिर मुख्य भूमिका है। ठग लाइफ इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article