Saregama Case: इलैयाराजा को दिल्ली हाईकोर्ट से लगा झटका, खारिज हुई याचिका

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 2, 2026, 04:37 PM IST

Ilaiyaraaja Vs Saregama Case: संगीतकार इलैयाराजा (Ilaiyaraaja) को कॉपीराइट विवाद में बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने उनकी याचिका पर फिलहाल राहत देने से इनकार कर दिया।

Ilaiyaraaja Vs Saregama Case: मशहूर संगीतकार इलैयाराजा (Ilaiyaraaja) और म्यूजिक कंपनी सारेगामा (Saregama) के बीच चल रहे कॉपीराइट विवाद में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने फिलहाल इलैयाराजा को राहत देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने उस अंतरिम आदेश को हटाने से मना कर दिया, जिसके चलते 134 फिल्मों के गानों पर उनके दावे को लेकर रोक बनी हुई है। इलैयाराजा से जुड़े इस मामले ने एक बार फिर से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं इलैयाराजा से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Ilaiyaraaja Vs Saregama Case

इलैयाराजा को कोर्ट से लगा झटका (Image Source: Chat GPT)

कोर्ट ने दिया ये आदेश

इलैयाराजा और म्यूजिक कंपनी सारेगामा को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बार एंड बेंच (Bar and Bench) की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस तुषार राव गेडेला ने 13 फरवरी को दिए गए अंतरिम आदेश को हटाने से इनकार कर दिया। इस आदेश के तहत इलैयाराजा और उनकी ओर से काम करने वाले लोग उन गानों का इस्तेमाल, लाइसेंस या उन पर मालिकाना हक का दावा नहीं कर सकते, जिन पर सारेगामा ने अपना कॉपीराइट होने का दावा किया है। ये आदेश कई चर्चित फिल्मों के गानों की साउंड रिकॉर्डिंग और उनके म्यूजिक व लिरिक्स पर भी लागू होता है।

End of Feed