Krishi Thapanda के घर मिला युवा कारोबारी का शव, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 25, 2026, 06:11 PM IST

Dead Man Found in Krishi Thapanda Apartment: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस कृषी थापांडा का नाम अचानक सुर्खियों में आ गया है। उनकी बेंगलुरु स्थित अपार्टमेंट में एक कारोबारी मृत मिला, जिसके बाद पुलिस जांच शुरू हो गई है।

Dead Man Found in Krishi Thapanda Apartment: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस कृषी थापांडा (Krishi Thapanda) से जुड़ी एक खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। बेंगलुरु के आरआर नगर इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट में एक 33 साल के शख्स का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान वैशाख (Vaishak) के रूप में हुई है। इस खबर के सामने आने के बाद हर तरफ हलचल मच गई है। इस खबर के बाद से कृषी थापांडा खबरों में आ गई है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Dead Man Found in Krishi Thapanda Apartment

कृषी थापांडा के घर मिला शव (Image Source: Krishi Thapanda Instagram/ X)

दर्ज हुआ केस

रिपोर्ट्स के अनुसार, वैशाख कथित तौर पर बुधवार रात कृषी थापांडा के फ्लैट पर आया था। घटना के समय एक्ट्रेस घर पर मौजूद नहीं थीं। बताया जा रहा है कि वो उस वक्त दूसरे इलाके में थीं। पुलिस को शक है कि शख्स ने फ्लैट में अकेले होने के दौरान आत्महत्या की हो सकती है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आरआर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट की जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

End of Feed