'कल्कि 2898 एडी' का क्रेज शुरू हो गया है। अब बस फैंस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन का फिल्म से नया लुक सामने आया था, जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया। बता दें सोमवार को 'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर रिलीज हो रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं।
बुज्जी चलने की कोशिश
ट्रेलर रिलीज के पहले मेकर्स प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने आज बुज्जी को मुंबई की सड़को पर चलाया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जुहू बीच के पास मुंबई पुलिस बुज्जी चलने की कोशिश कर रही है।
सीट बेल्ट पहनों
इस पल की एक झलक को शेयर करते हुए, कल्कि 2898 AD टीम ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, "आमची मुंबई का असली सुपरहीरो भी हमारी बुज्जी को ड्राइव करना चाहते हैं। जुहू बीच, मुंबई से दिल को छू लेने वाले दृश्य #Kalki2898AD" इस वीडियो को अब लोग जमकर वायरल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- असली कल्कि पुलिस इंस्पेक्टर। दूसरे ने लिखा-सीट बेल्ट पहनों या जुर्माना भरो। तीसरे ने लिखा-सर सीट बेल्ट।
नजर आएंगे ये सितारे
कुछ दिनों पहले फिल्म के निर्देशक नाग अश्विन ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को एक्स पर बुज्जी को चलाने के लिए आमंत्रित किया था। कल्कि 2898-एडी 27 जून, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का ट्रेलर 10 जून को जारी किया जाएगा। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी नजर आएंगे। फैंस को इस फिल्म से बहुत उम्मीद है। इस फिल्म में एक साथ कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं तो लोगों का मनाना है कि ये फिल्म हिट होगी अब देखना होगा कि फिल्म कैसी है।
