अल्लू अर्जुन ने नए प्रोजेक्ट के लिए बेसिल जोसेफ संग मिलाया हाथ, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

Basil Joseph's Next With Allu Arjun: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है। बताया जा रहा है कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की 25वीं फिल्म को डायरेक्टर करने के लिए निर्माताओं ने बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) को फाइनल किया है।

Basil Joseph's Next With Allu Arjun: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) संग काम करने के लिए इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स लाइन में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर मलयालम सिनेमा के जाने-माने एक्टर-डायरेक्टर बेसिल जोसेफ (Basil Joseph) कई शानदार मूवीज में एक्टिंग करने के साथ-साथ उन्हें डायरेक्ट भी कर चुके हैं। अब बड़ा धमाका यह है कि साउथ इंडस्ट्री में अल्लू अर्जुन और बेसिल जोसेफ का बड़ा कोलैब होने जा रहा है। एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो बड़ी जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक बेसिल जोसेफ आने वाले दिनों अल्लू अर्जुन की 25वीं फिल्म 'AA25' को डायरेक्ट करते दिखाई देंगे।

Basil Joseph's Next With Allu Arjun

Pics Credit: Instagram

अल्लू अर्जुन की नेक्स्ट मूवी को डायरेक्ट करेंगे बेसिल जोसेफ

'पुष्पा: द रूल' की जबरदस्त सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग में बड़ा इजाफा हुआ है। वैरायटी इंडिया से जुड़े डायरेक्टर के करीबी एक सूत्र ने बेसिल जोसेफ और अल्लू अर्जुन के साथ में फिल्म करने की पुष्टि की है। सूत्र यह इस जानकारी को सच बताया है। यह खबर मार्किट में आते की बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस प्रोजेक्ट को अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद के बैनर 'गीता आर्ट्स' के तहत बनाया जाएगा। हालांकि अभिनेता से जुड़े सूत्र ने अभी तक इस खबर पर पक्की मुहर लगाने से परहेज किया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के रिकॉर्ड की चकरघिन्नी बना देंगी सलमान खान की ये 6 फिल्में, भाईजान का दबदबा होगा कायम)

End of Feed