The Raja Saab: साउथ स्टार प्रभास के पास इस समय फिल्मों की लाइन लगी हुई है। एक्टर जल्द ही द राज साब, फौजी, स्पिरिट, सलार 2, प्रशांत वर्मा की फिल्म, कल्कि 2898 एडी पार्ट 2, लोकेश कनगराज की फिल्म में नजर आएंगे। इन दिनों प्रभास अपनी फिल्म द राज साब की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म से एक जबरदस्त डांस सीक्वेंस लीक हो गया है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
प्रभास की फिल्म राजा साहब 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। हाल ही में इस फिल्म से एक डांस वीडियो लीक हो गया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। लीक हुई क्लिप में नजर आ रहा है कि प्रभास फुल एनर्जी के साथ जमकर डांस कर रहे हैं। वहीं काले कपड़े पहने लोगों ने उन्हें घेर रखा है। इस वीडियो में प्रभास रंग-बिरंगे शर्ट में नजर आ रहे हैं।
"द राजा साब" (The Raja Saab) को मारुति निर्देशित कर रहे हैं। प्रभास के डांस वीडियो से पहले शूटिंग सेट से मालविका मोहनन का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वो पिंक कलर के ड्रेस में नजर आ रही थी। जिसमें वो गुंडों से लड़ती हुई नजर आ रही थी। वीडियो में उन्हें एक बोर्ड से कूदते और गुड़ों को लात मारते हुए भी दिखाया गया था।
इससे पहले इस फिल्म की कास्ट निधि अग्रवाल की भी एक तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसके वायरल होने के बाद फैंस दावा कर रहे थे कि ये फोटो 'राजा साब' के सेट से लीक हुई है, लेकिन फोटो लीक होने के बाद एक्ट्रेस ने सफाई दी थी और बताया था कि ये तस्वीर फिल्म से नहीं है बल्कि एक ऐड शूटिंग की है। इस हॉरर-कॉमेडी रोमांटिक फिल्म में प्रभास के अलावा निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे।
