साउथ मूवीज

एटली और अल्लू अर्जुन को मिली हीरोइन!! कपूर खानदान की इस लड़की को किया कास्ट

Janhvi in Allu Arjun's next: पुष्पा सीरीज से देशभर में मशहूर हुए कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस रहे हैं, जिसे एटली डायरेक्ट करेंगे। एटली की आखिरी मूवी जवान बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, जिस कारण हर कोई इस कॉम्बो के लिए एक्साइटेड है। ताजा खबरों की मानें तो एटली-अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म के लिए हीरोइन भी चुन ली है।

Image

Atlee Allu Arjun

Janhvi in Allu Arjun's next: भारतीय सिनेमा को जवान जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर एटली जल्द ही अपनी नई फिल्म अल्लू अर्जुन के साथ शुरू करने वाले हैं। अल्ली अर्जुन ने पुष्पा सीरीज से दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया है और हर कोई उनकी अगली मूवी के लिए एक्साइटेड है। एटली और अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म की बात करें तो ये भी एक पैन इंडिया एंटरटेनर होगी, जिसे बहुत बड़े स्तर पर बनाया जाएगा। एटली इन दिनों इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं और कास्टिंग में लगे हुए हैं। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एटली ने अपनी अगली फिल्म के लिए हीरोइन चुन ली है। एटली की अगली मूवी में जाह्नवी कपूर लीडिंग लेडी के तौर पर दिखाई देंगे।

एटली की अगली फिल्म में अल्लू अर्जुन संग रोमांस करेंगी जाह्नवी कपूर

अदाकारा जाह्नवी कपूर को दर्शकों ने कुछ दिनों पहले फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के अपोजिट देखा था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी थी लेकिन जाह्नवी का काम दर्शकों को पसंद आया था। जाह्नवी को अब एटली अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने की सोच रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इस मूवी के लिए अल्लू अर्जुन और जाह्नवी एकदम परफेक्ट रहेंगे।

अगर जाह्नवी कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके खाते में देवरा 2 जैसी मेगा बजट फिल्म है, जिसमें वो फिर से एक बार जूनियर एनटीआर के साथ दिखाई देंगी। इसके साथ-साथ जाह्नवी कपूर के पास सिद्धार्थ मल्होत्रा की परम सुंदरी और वरुण धवन की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी जैसी फिल्में हैं, जो लाइटहार्टेड कॉमेडी मूवीज हैं। अगर इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन और एटली की अगली एक्शन एंटरटेनर को जोड़ दिया जाए तो जाह्नवी कपूर अगले 2 साल दर्शकों का जमकर मनोरंजन करने वाली हैं। वैसे आप अल्लू अर्जुन और जाह्नवी कपूर को साथ देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article