साउथ मूवीज

Aranmanai 4 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद OTT पर 'अरनमनई 4' मचाएगी धमाल, 100 करोड़ की कमाई कर चुकी है पार

तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की हॉरर कॉमेडी अरनमनई 4 तमिल इंडस्ट्री की सबसे बेस्ट फिल्म में से एक है। सुंदर सी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिकोर्ड तोड़ कमाई की है। अब ये फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

Image

Aranmanai 4 OTT Release

तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की हॉरर कॉमेडी अरनमनई 4 तमिल इंडस्ट्री की सबसे बेस्ट फिल्म में से एक है। इस फिल्म को फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं। सुंदर सी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिकोर्ड तोड़ कमाई की है। इस फिल्म ने 2024 में तमिल फिल्म के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। अब ये फिल्म ओटीटी पर भी धमाल मचाने वाली है। आइए जानते हैं ये फिल्म कब और कहां रिलीज होगी।

इस दिन हो सकती है रिलीज

हाल ही में डिज़्नी+ हॉटस्टार ने 'अरनमनई 4' की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट करते हुए लिखा, "जल्द ही आ रहा है।" बता दें कि हॉरर-कॉमेडी फिल्म को तमिल के अलावा तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में देखा जा सकेगा। अटकलों के अनुसार, ऐसा कहा जा रहा है कि यह फिल्म 7 जून, 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। हालांकि, निर्माताओं या ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अब देखना होगी कि फिल्म कब रिलीज होती है और कब तक दर्शक इसका घर बैठकर आराम से मचा ले सकते हैं।

अरनमनई 3 का सीक्वल

'अरनमनई 4' हॉरर फिल्म अरनमनई 3 का सीक्वल है, जो 2021 में रिलीज हुई थी और इसमें तमन्ना भाटिया, राशि खन्ना, सुंदर सी और संतोष प्रताप मुख्य भूमिकाओं में हैं। अरनमनई 4 में रामचंद्र राजू, कोवई सरला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, दिल्ली गणेश और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

तमन्ना इस फिल्म में आएंगी नजर

तमन्ना जल्द ही दिलचस्प थ्रिलर ओडेला-2 में नजर आएंगी। ये फिल्म 2022 की फिल्म ओडेला रेलवे स्टेशन का अगला भाग है। इस फिल्म का निर्देशन अशोक तेजा ने किया है और इसका निर्माण संपत नंदी और डी. मधु ने मिलकर किया है। थ्रिलर में हेबाह पटेल, वशिष्ठ एन सिम्हा, युवा, नागा महेश, वामशी, गगन विहारी, सुरेंदर रेड्डी, भूपाल और पूजा रेड्डी शामिल हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article