साउथ मूवीज

Jawan के बाद Shah Rukh Khan के लिए एक बार फिर कंपोज करेंगे अनिरुद्ध रविचंदर, 'किंग' की ओर इशारा!

अनिरुद्ध रविचंदर साउथ के फेसम सिंगर में से एक है। अनिरुद्ध ने शाहरुख खान की फिल्म जवान में गाना कंपोज किया था। अब फैंस इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं और बेस्रबी से दोनों को फिर एक साथ देखना चाहते है। अनिरुद्ध ने कहा उनके पास अगले 10 महीनों में लगभग 50 गाने हैं।

Image

Jawan

अनिरुद्ध रविचंदर साउथ के फेसम सिंगर में से एक है। अनिरुद्ध रविचंदर के गाने को फैंस बहुत पसंद करते हैं। बता दें अनिरुद्ध तेलुगु और बॉलीवुड में भी अपनी धाक जमा रहे हैं। हाल ही में अमेजन म्यूजिक से बातचीत में सिंगर ने खुलासा किया कि वह एक बार फिर शाहरुख खान के साथ काम करेंगे। बता दें अनिरुद्ध ने शाहरुख खान की फिल्म जवान में गाना कंपोज किया था। अब फैंस इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं और बेस्रबी से दोनों को फिर एक साथ देखना चाहते है।

अनिरुद्ध रविचंदर ने अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वो शाहरुख खान की किस फिल्म के लिए कंपोज करेंगे, लेकिन उम्मीद है कि वो शाहरुख खान की किंग के लिए कंपोज कर सकते हैं। बता दें अनिरुद्ध ने कहा कि अगले 10 महीनों में उनके पास लगभग 50 गाने हैं। अनिरुद्ध रविचंदर ने जूनियर एनटीआर की देवरा और रजनीकांत की वेट्टैयान में संगीत दिया है, दोनों ही फिल्मों को अनिरुद्ध द्वारा बनाए गए गानों और बैकग्राउंड स्कोर के लिए खूब सराहा गया है।

अनिरुद्ध रविचंदर ने जवान के गानों पर दी थी अपनी आवाज

2023 में रिलीज हुई फिल्म जवान को फैंस ने बहुत पसंद किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान ने पिता और बेटे दोनों का रोल निभाया था। ये फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में से एक बनी थी। इस फिल्म को एटली ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा दीपिका पादुकोण भी नजर आईं थी। फैंस ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था।

इन फिल्मों में कंपोज करेंगे अनिरुद्ध

अनिरुद्ध थलपति विजय की थलपति 69, कमल हासन की इंडियन 3, शिवकार्तिकेयन की एसके 23, रजनीकांत की कुली, विजय देवरकोंडा की वीडी 12 जैसी कई फिल्में हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article