साउथ मूवीज

Dacoit: तय समय पर रिलीज नहीं होगी Adivi Sesh और Mrunal Thakur की फिल्म !! जानिए वजह

Adivi Sesh's Dacoit Delayed: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ एक्टर अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' की रिलीज डेट को अब मेकर्स ने टाल किया है। तो चलिए जानते हैं आखिर किस वजह से इस मूवी की रिलीज डेट को मेकर्स ने आगे शिफ्ट किया है।

Image

Image Source: IMDb

Adivi Sesh's Dacoit Delayed: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अदिवी शेष (Adivi Sesh) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की फिल्म 'डकैत' का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे थे। अब जो लेटेस्ट रिपोर्ट सामने आई हैं उनके मुताबिक 'डकैत' (Dacoit) को देखने के लिए जो लोग बेताब थे, उनका इंतजार अब और भी लंबा होने जा रहा है। यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में इस साल 25 दिसंबर के दिन दस्तक देने वाली थी। हालांकि मेकर्स ने अब इस मूवी को रिलीज करने के लिए नई डेट की तलाश शुरू कर दी है। यह मूवी अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसी क्या वजह है? जिस कारण मेकर्स ने फिल्म 'डकैत' की रिलीज को आगे बढ़ा दिया है।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार अदिवी शेष की फिल्म 'डकैत' के निर्माता अब इस मूवी को साल 2026 में रिलीज कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म की रिलीज डेट को अदिवी शेष की टांग में चोट लगने की वजह से टाला गया है। अभिनेता की चोट के बारे में बात करते हुए एक सूत्र ने बताया कि यह कोई बड़ी दुर्घटना नहीं थी। डॉक्टर्स ने कथित तौर पर अदिवी शेष को आराम करने के लिए कहा है। हैरानी की बात यह है कि अदिवी अभी भी शूटिंग करने में लगे हुए हैं। निर्माताओं ने अभिनेता को जल्द से जल्द ठीक होने के लिए कहा है।

अदिवी शेष की टांग में चोट लगने की वजह से फिल्म 'डकैत' के पोस्ट-प्रोडक्शन पर भी प्रभाव पड़ा है। इस महीने के लिए जो फिल्म का पैचवर्क और डबिंग सेशन शेड्यूल किया गया था अब उसे रीशेड्यूल किया जाएगा। अभी तक मेकर्स ने इस मूवी को रिलीज करने के लिए नई रिलीज डेट तय नहीं की है। इस मूवी का टीजर साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article