फीस बढ़ाने के चक्कर में सीरियल से अपना पत्ता साफ करवा बैठे ये सितारे, पैसों की जगह मेकर्स ने दिखाया Exit गेट

TV Stars Thrown Out From Serial Due To High Fees Demand: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें उनकी फीस के कारण ही शो से निकाल दिया गया। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक से लेकर हर्षद चोपड़ा तक का नाम शामिल है।

Authored by: आशना मलिकUpdated May 21 2024, 10:20 IST
फीस बढ़ाने के चक्कर में शो से बाहर हुए ये सितारेImage Credit : Instagram01 / 09

फीस बढ़ाने के चक्कर में शो से बाहर हुए ये सितारे

TV Stars Thrown Out From Shows As They Demands High Fees: अक्सर देखा गया है कि जब टीवी सितारों की पॉपुलैरिटी सातवें आसमान पर होती है या फिर उनका शो चलने लगता है तो वे अपनी फीस बढ़ा देते हैं। हालांकि कई बार मेकर्स उनकी मांग मान लेते हैं, लेकिन कई बार बाहर का रास्ता भी दिखा देते हैं। आज हम आपको उन टीवी सितारों से रूबरू कराएंगे, जिन्हें उनकी हाई फीस डिमांड के चक्कर में शो से बाहर कर दिया गया। इस लिस्ट में रुबीना दिलैक से लेकर हर्षद चोपड़ा तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

दृष्टि धामी (Drashti Dhami)Image Credit : Instagram02 / 09

दृष्टि धामी (Drashti Dhami)

'मधुबाला' की लोकप्रियता बढ़ने के बाद दृष्टि धामी ने मेकर्स से उनकी फीस बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन मेकर्स ने फीस बढ़ाने की जगह उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना ज्यादा बेहतर समझा।

ऋत्विक अरोड़ा (Ritvik Arora)Image Credit : Instagram03 / 09

ऋत्विक अरोड़ा (Ritvik Arora)

ऋत्विक अरोड़ा भी फीस बढ़ाने की मांग के चक्कर में 'ये है चाहतें' से निकाले गए थे। दरअसल, ऋत्विक अरोड़ा ने कोविड-19 के कारण मेकर्स से डबल फीस की मांग की थी। लेकिन मेकर्स ने उन्हें बाहर कर दिया।

दिशा वकानी (Disha Vakani)Image Credit : Instagram04 / 09

दिशा वकानी (Disha Vakani)

टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी ने बेटी के जन्म के बाद शो छोड़ने का फैसला कर लिया था। हालांकि मेकर्स ने उन्हें बहुत बार शो में आने के लिए मनाया। इसपर दिशा वकानी ने न केवल फीस बढ़ाई, बल्कि कई सुविधाओं की भी मांग की थी। जिससे मेकर्स ने उन्हें कास्ट न करने के बारे में सोचा।

दीपिका सिंह (Deepika Singh)Image Credit : Instagram05 / 09

दीपिका सिंह (Deepika Singh)

'दीया और बाती हम' की लोकप्रियता बढ़ते ही दीपिका सिंह ने न केवल मेकर्स को तेवर दिखाए। बल्कि फीस बढ़ाने की भी मांग की। लेकिन मेकर्स ने उल्टा उनका ट्रैक ही खत्म करने का फैसला कर लिया।

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde)Image Credit : Instagram06 / 09

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde)

शिल्पा शिंदे ने 'भाभी जी घर पर हैं' की बढ़ती लोकप्रियता और टीआरपी को देखते हुए अपनी फीस बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन मेकर्स ने उन्हें रातों-रात ही शो से बाहर कर दिया।

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda)Image Credit : Instagram07 / 09

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda)

हर्षद चोपड़ा को भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से फीस के कारण ही निकाला गया था। हर्षद चोपड़ा ने फीस बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन मेकर्स ने उन्हें निकालने का फैसला कर दिया।

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)Image Credit : Instagram08 / 09

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik)

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को भी छोटी बहू से फीस के चक्कर में ही निकाला गया था। रुबीना दिलैक ने मेकर्स से मोटी रकम की मांग की थी। ऐसे में मेकर्स ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।

शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora)Image Credit : Instagram09 / 09

शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora)

खबर है कि शक्ति अरोड़ा को मेकर्स 'गुम है किसी के प्यार में' से फीस के कारण ही निकाल रहे हैं। दरअसल, वह शो के लिए सबसे ज्यादा पैसे वसूल रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने फैसला किया है कि उनकी जगह किसी फ्रेश चेहरे को कास्ट करेंगे, जिसकी फीस शक्ति के मुकाबले कम होगी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!