Ghuspaithiya Movie Review: सोशल मीडिया और साइबर क्राइम के धागे खोलती है 'घुसपैठिया', उर्वशी-अक्षय और विनीत ने जीता दिल

Madhav SharmaAuthored by: Madhav SharmaUpdated Aug 6 2024, 16:30 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

4.0

urvashi rautela starrer ​ghuspaithiya movie review in hindi

Ghuspaithiya Movie Review

सुसि गणेशन की ये फिल्म सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं करती बल्कि जागरूक भी करती है. फिल्म की कहानी विनीत कुमार सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है. जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कार्यरत है. विनीत को कुछ लोगों के फोन टैप करने की जिम्मेदारी मिलती है. जिस में एक दिन वो अपनी पत्नी की ही बातचीत सुनता है. विनीत की पत्नी के कैरेक्टर में उर्वशी रौतेला हैं. उर्वशी की बात अक्षय ओबेरॉय से हो रही होती है. विनीत इस मामले को जितना सुलझाना चाहता है, गुत्थी उतनी ही उलझती जाती है. इसके बाद कहानी काफी दिलचस्प मोड़ लेती है।

परफॉर्मेंस

बात एक्टिंग की करें तो हर एक कैरेक्टर ने बढ़िया परफॉर्मेंस दी है. विनीत कुमार सिंह ने अपने रोल में जान फूंक दी है. वो रोमांटिक भी दिखते हैं और सीन के मुताबिक गुस्सैल भी. वहीं उर्वशी रौतेला ने भी सादगी के साथ अपना कैरेक्टर प्ले किया है. उर्वशी की खूबसूरती का भी जलवा देखने को मिलता है. इन दोनों के साथ हीअक्षय ओबेरॉय भी निगेटिव शेड्स के साथ स्क्रीन पर उभरे हैं. उन्हें देख वाकई मजा आता है.