Jasbir Jassi vs Yo Yo Honey Singh: बॉलीवुड और पंजाब के फेमस रैपर सिंगर यो यो हनी सिंह अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों हनी सिंह का एक विवादित बयान खूब वायरल हो रहा। दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में हनी सिंह ने कुछ ऐसी बात कही जिससे उन्होंने सारी हदें ही पार कर दी। कॉन्सर्ट से वीडियो वायरल हुआ और देखते-देखते एक बड़ा विवाद बन बैठा। अब इस पूरे मामले पर सिंगर जसबीर जस्सी ने अपनी राय रखते हुए हनी सिंह पर गुस्सा निकाला। साथ ही हनी सिंह के परिवार से एक गुजारिश भी की लेकिन क्या जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
पंजाबी सिंगर जसबीर सिंह (Jasbir Jassi) जस्सी वीडियो शेयर कर कहते हैं, 'वैसे तो मैं इस मामले में बोलना नहीं चाहता था लेकिन पानी सिर से ऊपर चला गया है। जैसा हमारे भाई हनी सिंह ने हदें पार कर दी है। मैन हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) के मम्मी, पापा, बहन-भाई और परिवार से कहना चाहता हूँ कि प्लीज आप सब उसे समझाइए क्योंकि ये जो कंट्रोवर्सी है और बढ़ेगी। क्या पता वो आपकी शर्म कर सुन लें क्योंकि वो किसी और की तो सुन नहीं रहा। प्लीज आप उससे कहे की लोगों के बच्चों को ना बिगाड़े।' ऐसे में जसबीर के इस बयान पर लोग अपनी सहमति जताते हुए नजर आए। जसबीर का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है सोशल मीडिया पर।
हालांकि विवाद को बढ़ता हुआ देखने के बाद हनी सिंह ने वीडियो शेयर कर जनता से माफी मांगी। हनी ने सफाई देते हुए कहा कि वे जेनजी जनता को सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज को लेकर ज्ञान देना चाह रहे थे। सिंगर का कोई इरादा नहीं था किसी की मंशा को वो ठेस पहुंचाए। वहीं बात करें यो यो हनी सिंह के करियर की तो इस समय सिंगर के गानों की बॉलीवुड में काफी डिमांड बढ़ गई है।
