पंजाबी

कैनेडियन सिंगर Shubhneet Singh की पोस्ट पर फूटा विराट कोहली का गुस्सा, मुंबई कॉन्सर्ट भी हुआ रद्द

Canadian Singer Shubhneet Singh Controversial Post: मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर शुभनीत सिंह की एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने बवाल मचा दिया है। उनकी इस पोस्ट के कारण न केवल उनका कॉन्सर्ट रद्द हो चुका है, बल्कि विराट कोहली ने भी शुभनीत सिंह पर नाराजगी जाहिर की है।

Image

शुभनीत सिंह की पोस्ट पर फूटा विराट कोहली का गुस्सा

Canadian Singer Shubhneet Singh Controversial Post: मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर शुभनीत सिंह ने अपने गानों से लाखों लोगों का दिल जीता है। उनके गाने 'चेक्स' और 'एलिवेटेड' ने फैंस के बीच खूब धमाल मचाया है। लेकिन अपनी एक पोस्ट के कारण कैनेडियन सिंगर और रैपर शुभनीत सिंह (Shubhneet Singh) लोगों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, शुभनीत सिंह ने पंजाब को लेकर एक विवादित पोस्ट साझा की, जिससे न केवल उनका कॉन्सर्ट रद्द हो गया, बल्कि मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली ने भी नाराजगी दिखाई।

मशहूर सिंगर शुभनीत सिंह (Shubhneet Singh), जिन्हें लोग 'शुभ' के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की थी, जिसमें भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पंजाब भी गायब था। इस फोटो को साझा करते हुए शुभनीत सिंह ने लिखा था, "पंजाब के लिए दुआ करें।" उनकी इस पोस्ट पर देखते ही देखते बवाल मच गया। मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली ने भी इस विवाद के बीच शुभनीत सिंह को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।

बताया जा रहा है कि शुभनीत सिंह (Shubhneet Singh) का 'स्टिल रोलिन टूर' आयोजित होने वाला था, वो बी रद्द कर दिया गया है। यहां तक कि कंपनी ने कॉन्सर्ट रद्द होने के कारण लोगों के पैसे भी लौटाने का पैसला किया है।

शुभनीत सिंह पर लगा खालिस्तानियों के समर्थन का आरोप

विवादों के बीच शुभनीत सिंह (Shubhneet Singh) की इंस्टाग्राम पोस्ट भले ही उनकी स्टोरी से हट गई है। लेकिन लोगों के बीच उनके इस कदम को लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुभनीत सिंह पर खालिस्तान की मांग को समर्थन देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, भाजयुमो के सदस्यों ने मुंबई में लगे शुभनीत सिंह के पोस्टर तक फाड़ दिये हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article