Badshah song in Tiger 3: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) काफी सुर्खियों में बनी हुई है। अब खबर सामने आ रही है कि पंजाबी सिंगर बादशाह अब सलमान खान की फिल्म के लिए अपना गाना देने वाले हैं। सलमान और बाहशाह के बीच डील पक्की हो गई है। सलमान की मच अवेटेड अपकमिंग मूवी टाइगर 3 अगले महीने 12 नवंबर 2023 को रिलीज होने वाली है, फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी लीड रोल में मौजूद हैं। अब रिपोर्ट्स के अनुसार अब बादशाह भाईजान की फिल्म के लिए एक धमाकेदार गाना तैयार कर रहे हैं। जो रिलीज से कुछ समय पहले ही रिलीज किया जाएगा।
हनी सिंह बनाम बाहशाह की सोशल मीडिया जंग में अब हनी के फैंस को तगड़ा झटका लगा है। सलमान की मूवी टाइगर 3 की काफी हाइप है। फिल्म सुपरहिट साबित हो सकती हैं ऐसे में बाहशाह को भी इससे फायदा मिलने वाला है।
सलमान खान की टाइगर 3 में बाहशाह का गाना
इससे पहले भी बाहशाह और सलमान खान एक साथ काम कर चुके हैं। सुल्तान फिल्म में बाहशाह ने बेबी को बेस पसंद है गाना दिया था, जो काफी हिट साबित हुआ था। अब टाइगर 3 के लिए भी सलमान खान और उकने फैंस बादशाह से कुछ इसी प्रकार के गाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। टाइगर 3 के लिए प्रीतम ने भी कोलैब कर लिया है।
