पंजाबी

Ikk Kudi: थिएटर में दर्शकों की भीड़ देख गदगद हुईं शहनाज गिल, लोगों के प्रति किया आभार व्यक्त

Shehnaaz Gill's Ikk Kudi: पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'इक कुड़ी' (Ikk Kudi) को दुनिया भर में खूब पसंद किया जा रहा है। कुछ घंटों पहले शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म 'इक कुड़ी' को देखने आए दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया है।

Image

Pic Credit: IMDb

Shehnaaz Gill's Ikk Kudi: पंजाबी इंडस्ट्री की जानी-आमनी एक्ट्रेस शहनाज गिल की फिल्म 'इक कुड़ी' (Ikk Kudi) को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस मूवी का ट्रेलर देखने के बाद से ही दर्शक शहनाज गिल को फिल्म में बड़े परदे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे। इस मूवी को सिनेमाघरों में दस्तक दिए हुए लगभग 9 दिन हो गए हैं और यह ठीक-ठाक कमाई करने में लगी हुई है। 'इक कुड़ी' की रिलीज के कई दिनों बाद अब शहनाज गिल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने फिल्म को इतना प्यार देखें के लिए ऑडियंस की तारीफ की और उनको धन्यवाद दिया।

थिएटर में दर्शकों का आभार व्यक्त करती दिखीं शहनाज गिल

शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में शहनाज गिल फिल्म 'इक कुड़ी' देखने आया दर्शकों के बात करती नजर आ रही हैं। शहनाज गिल ने यह भी कहा कि वो भी उनके साथ फिल्म देखेंगी। शहनाज गिल ने सिनेमाघर में मौजूद सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। वीडियो पोस्ट करते हुए शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी शेयर किया है।

शहनाज गिल ने कहा, 'मैं आप सभी का धन्यवाद करती हूं। हमारी फिल्म दुनिया के सिनेमाघरों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मैं सभी सिटीज और कन्ट्रीज का 'इक कुड़ी' को इतना प्यार देने एक लिए धन्यवाद करती हूं। आप इसी तरह से देखते हैं और दुनिया में इसे देखने के लिए कहते रहे। आपका प्यार बहुत मायने रखता है।' बताते चलें इस मूवी में शहनाज गिल दोहरी भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में निर्मल ऋषि, हार्बी संघा और उदयबीर संधू जैसे कलाकार अहम रोल में हैं। इस मूवी का निर्देशन अमरजीत सिंह ने किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article