FIR Registered Against Yo Yo Honey Singh: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह अक्सर अपने बयानों और सॉन्ग्स के चलते चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में हनी सिंह ने मुंबई के एक शानदार लाइव कॉन्सर्ट किया था। इस कॉन्सर्ट के वीडियोज सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच खूब वायरल हुए। मगर अब इस लाइव कॉन्सर्ट से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। 28 मार्च को मुंबई के मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में हुए हनी सिंह के इस लाइव कॉन्सर्ट में कई नियमों की धज्जियां उड़ाई गई हैं। हैरानी की बात यह है बिना अनुमति के इस लाइव कॉन्सर्ट में अवैध लेजर लाइट्स का इस्तेमाल किया गया था, जिस कारण हनी सिंह और आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।
Pic Credit: Instagram
हनी सिंह और आयोजकों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस ने इवेंट के आयोजक 'तमन्नाज वर्ल्डवाइड एडवर्टाइजमेंट' के इंद्रजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह लाइव कॉन्सर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नजदीक हुआ था। पहले ही बता दिया गया था कि MMRDA ग्राउंड एयरपोर्ट जोन के नजदीक होने की वजह से यहां लेजर लाइट्स के इस्तेमाल पर बैन था लेकिन लाइव कॉन्सर्ट में ऐसा हुआ। इन लेजर लाइट्स के इस्तेमाल से एयर ट्रैफिक प्रभावित हो सकता था, जिसके बाद कई सवाल खड़े हो जाते। (इसे भी पढ़ें: छोटा पैकेट लेकिन बड़ा धमाका कर गईं ये 6 फिल्में, निर्माताओं की सालों की कंगाली कर गईं दूर)
कोर्ट ने 2024 में सुनाया था ये फैसला
साल 2024 के सितंबर महीने में बॉम्बे हाई कोर्ट ने सार्वजनिक जगहों पर लेजर लाइट के इस्तेमाल पर रोक लगाने से मना कर दिया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इसके इस्तेमाल होने से हानिकारक प्रभावों का कोई सबूत नहीं था। यह निर्णय त्योहारों में लेजर लाइट्स का इस्तेमाल होने के बाद दायर एक PIL के बाद लिया गया था। इसके बाद कोर्ट ने पुलिस को यह अनुमति दी कि अगर लेजर लाइट खतरनाक पाई जाती हैं तो वे कार्रवाई कर सकते हैं।
