'मैं गाली बर्दाश्त नहीं करूंगा' कॉन्सर्ट में हुए विवाद पर Diljit Dosanjh ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated May 12, 2026, 02:59 PM IST

Diljit Dosanjh on Concert Controversy: दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से कॉन्सर्ट में हुए विवाद पर रिएक्शन दिया है। सिंगर ने लिखा कि...

Diljit Dosanjh on Concert Controversy: पंजाबी सिंगर और फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपनी फिल्मों और गानों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दिलजीत दोसांझ का कभी कोई वीडियो वायरल हो जाता है, तो कभी सिंगर का कोई बयान वायरल हो जाता है। अभी कुछ दिनों पहले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने झंडे लेकर विरोध किया, तो इसके बाद सिंगर भड़क गए। खबरों के मुताबिक इस दौरान दिलजीत दोसांझ ने विरोध करने वालों की क्लास लगा दी थी। अब इसको लेकर सिंगर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट की है। (ये भी पढ़ें: Border 2: आसमान से भारत मां की रक्षा करेंगे दिलजीत दोसांझ, FIRST LOOK देखकर फैंस बोले "दुश्मनों की खैर नहीं...")

Diljit Dosanjh on Concert Controversy

दिलजीत दोसांझ ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: Diljit Dosanjh Instagram)

दिलजीत दोसांझ ने दिया रिएक्शन

दिलजीत दोसांझ एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह दिलजीत दोसांझ की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। अभी हाल ही में कनाडा के कैलगरी कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने प्रो-खालिस्तानी झंडे दिखाकर विरोध किया, जिसके बाद काफी विवाद हो गया। अब दिलजीत ने इस पूरे मामले पर पहली बार खुलकर बात की है। दिलजीत दोसांझ पोस्ट करते हुए लिखा कि 'बाहर खड़े होकर कोई भी प्रोटेस्ट कर सकता है, लेकिन अगर मेरे फैंस को अंदर आकर परेशान करने की कोशिश करोगे तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।अगर कोई बैनर या झंडा लेकर अंदर आएगा तो वो ये दिखाना चाहता है कि हम फलां संगठन के लोग हैं और हम तुम्हारा साथ नहीं देते। लेकिन तुम लोग वही बैनर लेकर बाहर खड़े होकर मेरे फैंस को गालियां दे रहे हो। वही बैनर लेकर अंदर भी आकर वही गंदी हरकतें करने की कोशिश कर रहे हो। इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेरा किसी बैनर या झंडे से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने सिक्योरिटी को कहा था कि अगर कोई प्रोग्राम खराब करने की कोशिश करे तो उसे पकड़कर बाहर कर दो। मैंने किसी बैनर के बारे में कुछ नहीं कहा। फेक नैरेटिव मत फैलाओ। मैं पिछले साल से इस बात को अवॉइड कर रहा था लेकिन अब नहीं।' (ये भी पढ़ें: 'मैं अपने काम में बहुत खुश हूं' पंजाब पॉलिटिक्स में एंट्री की खबरों पर Diljit Dosanjh का रिएक्शन)

दिलजीत दोसांझ ने विवाद पर तोड़ी चुप्पी (Image Source: Diljit Dosanjh Instagram)

दिलजीत दोसांझ ने कॉन्सर्ट में कही थी ये बात

दिलजीत दोसांझ ने स्टेज से कहा था कि 'मैं जिस चैनल पर जाता हूं, वहां पंजाब की बात करता हूं। मैंने अपने गानों की बात नहीं की, कुछ प्रमोट नहीं किया। मैं सिर्फ पंजाब के लिए गया था। जितने झंडे दिखाने, दिखाओ।' दिलजीत दोसांझ के बयान पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

End of Feed