Kanguva Movie Review: सूरज सी चमकी सूर्या की हाई कॉन्सेप्ट मूवी? विलेन बनकर दोबारा छा गए बॉबी देओल!

​Kanguva Movie Review: पैन इंडिया स्टार सूर्या की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म कंगुवा (Kanguva) को आज 14 नवंबर के दिन वर्ल्डवाइड रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के तौर पर जबरदस्त अंदाज में दिख रहे हैं। क्या आपको सिनेमाघरों में जाकर यह मूवी देखनी चाहिए? यहां इस रिव्यू में इसका जवाब जानते हैं।

Madhav SharmaAuthored by: Madhav SharmaUpdated Nov 14 2024, 12:42 IST

क्रिटिक्स रेटिंग
starstarstarstarstar

3.5

Duration

2 hr 35 mins

kanguva movie review in hindi bobby deol as villain and surya in double role shines

Kanguva Movie Review: साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री अपनी कमाल की फिल्मों से धीरे-धीरे दुनियाभर में अपने पैर पसारती जा रही है। अब इस रुतबे को और भी ऊंचाई पर लाने के लिए कंगुला रिलीज हो गई है। फिल्म की नई कहानी, म्यूजिक, एक्टर्स का अनोखा अंदाज, और धमाकेदार एक्शन सीन्स दर्शकों को बेहतरीन थिएट्रिकल एक्सपीरियंस देते हैं। खासकर फिल्म कंगुवा की अनोखी कहानी एक ताजा हवा की तरह है। डायरेक्टर शिवा ने दो दुनियाओं एक पुरानी और एक मॉडर्न को इतने नए अंदाज में दिखाया है, जो पहले किसी ने नहीं देखा। साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री दर्शकों को पसंद आने वाले और अनोखे आइडियाज लाने में माहिर है। अब यह फिल्म भी कुछ ऐसी ही नजर आ रही है। यहां कंगुवा के रिव्यू पर एक नजर डालते हैं।

कहानी

कंगुवा को देखते वक्त आपको ट्विस्ट के लिए तैयार हो जाइए, जो आपको दंग कर देंगे। फिल्म का पहला हाफ थोड़ा धीमे चलता है। हालांकि इंटरवल में एक ऐसा मोड़ आता है, जो आपको हैरान कर देगा। फिल्म का आखिरी घंटा बेहद रोमांचक और चौकाने वाला है, जिसमें अतीत और वर्तमान के एक्शन सीन्स बखूबी जोड़े गए हैं। डायरेक्टर ने दो अलग-अलग दुनियाओं के बीच जो बदलाव दिखाया है, वह देखना बेहद दिलचस्प है। दोनों दुनियाओं की अपनी अलग ताकत है। फाइटिंग स्टाइल, जगहें, और हथियार भले ही अलग हों, पर सब कुछ फिट लगता है, और इसी वजह से आप अपनी सीट पर बैठे रहते हैं।