हरियाणवी

'झुमका गिरा था दिल्ली, बदनाम बरेली कर दी', Sapna Choudhary के इस गाने की मची धूम

Sapna Choudhary Haveli Song : हाल ही में रिलीज हुए सपना के गाने हवेली ने हर जगह धूम मचा रखी है। यह गाना लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, गाने के बोल भी फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

Image

Sapna Choudhary Haveli Song

Sapna Choudhary Haveli Song : हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) आए दिन अपने गानों से सोशल मीडिया पर छाई रहती है, जैसे ही सपना का गाना रिलीज होता है आते ही फैंस के बीच कमाल कर जाता है। सपना चौधरी के गाने हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे भारत में सुने जाते हैं। हर कोई उनके डांस का फैन हो जाता है । हाल ही में रिलीज हुए सपना के गाने ने हर जगह धूम मचा रखी है। यह गाना लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, गाने के बोल भी फैंस को खूब पसंद आ रहे हैं।

सपना चौधरी का लेटेस्ट हरियाणवी सॉन्ग हवेली हाल ही में रिलीज हुआ है। कुछ दिन पहले रिलीज हुए गाने को फैंस रिपीट मोड में सुन रहे हैं। गाने में सपना चौधरी गजब का डांस करती दिखाई दे रही है। बिग बॉस फ़ेम एक्ट्रेस ने हरियाणवी स्टाइल में दामन कुर्ती पहनी है जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। गाने के बोल हैं "झुमका गिरा था दिल्ली मैं, बदनाम हवेली कर दी", गाने को संदीप सुरीला ने गया है, आमीन बरोदी ने इस लीरिक्स लिखे हैं। गाने में सपना चौधरी और आमीन बरोदी डांस कर रहे हैं। गाने की लोकेशन एक पुरानी हवेली की है। यह गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article