हरियाणवी

Sapna Choudhary ने पहना ऐसा दामन-कुर्ता , खास अंदाज में किया अपने प्रदेश को प्रमोट

Sapna Choudhary Latest Post : हाल ही में डान्सर ने अपने इंस्टाग्राम आकॉउन्ट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं इस फोटो में सपना ने हरियाणवी पोशाक पहनी है और वह खूबसूरती से अपने हरियाणवी पहनावे पर इतरा रही है।

Image

Sapna Choudhary Latest Post

Sapna Choudhary Latest Post : हरियाणवी कलाकार और बिग बॉस फ़ेम सपना चौधरी ( Sapna Choudhary ) अपनी अदाओं से लाखों दिलों पर राज करती है। डान्सर के पूरे भारत में फैंस दीवाने हैं, वह अपने गानों से हर जगह छाई रहती है । सपना चौधरी बैक टू बैक गाने दे रही है। हाल ही में डान्सर ने अपने इंस्टाग्राम आकॉउन्ट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं इस फोटो में सपना ने हरियाणवी पोशाक पहनी है और वह खूबसूरती से अपने हरियाणवी पहनावे पर इतरा रही है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

हरियाणा के लाखों दिलों की धड़कन सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सपना ने नारंगी रंग का कुर्ता पहने हुए हैं और इसके नीचे ग्रे रंग का दामन पहना हुआ है। सपना ने सिर पर गुलाबी चुन्नी ओढ़ी हुई है। इस पारंपरिक पोशाक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। सपना ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- रुझानों से भरी दुनिया में, कभी -कभी एक लड़की सिर्फ कुछ 'हरियाणवी' पहनना चाहती है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं, एक यूजर ने लिखा है कि आपने अपने अंदर हरियाणवी संस्कृति को जीवित रखा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आपको मैं अपने गले का ताबीज बनाना चाहता हूँ।

बता दें कि सपना चौधरी का गाना जले 2 हाल ही में रिलीज हुआ था। उनका ये सॉन्ग फैंस के बीच छाया हुआ है वहीं उनका नया गाना कमर लचकिली कल रिलीज होने वाला है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article