वाइट सूट में जान्हवी कपूर का दिखा देसी लुक, बहन खुशी कपूर भी दे रही थीं कड़ी टक्कर [VIDEO]

फैशन
Updated Jul 29, 2019 | 23:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

हाल ही में जान्हवी कपूर को छोटी बहन खुशी कपूर के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों बहनें काफी खूबसूरत लग रही थीं।

Khushi Kapoor, Janhvi Kapoor
Khushi Kapoor, Janhvi Kapoor  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में है। हाल ही में जान्हवी को छोटी बहन खुशी कपूर के साथ स्पॉट किया गया। जहां एक तरफ जान्हवी ने खूबसूरत सलवार सूट में अपना देसी अंदाज दिखाया, वहीं दूसरी ओर उनकी बहन खुशी कपूर वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान दोनों बहनें बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर, गुंजन सक्सेना की बायोपिक कारगिल गर्ल की शूटिंग कर रही हैं। ये फिल्म पहली महिला फाइटर पायलट पर आधारित है, जो 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान लड़ी थी। इसके बाद जान्हवी कपूर, राजकुमार राव के साथ रूहीआफ्जा में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर