फोटो: साड़ी छोड़ बिकिनी में नजर आईं दृष्टि धामी, हॉट लुक से फैंस के उड़ाए होश

फैशन
Updated Jul 18, 2019 | 19:20 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी इन दिनों अपने पति नीरज खेमका के साथ स्पेन में वेकेशन मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक बिकिनी फोटो शेयर की है, जिसमें दृष्टि बेहद हॉट लग रही हैं।

Drashti Dhami
Drashti Dhami  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • दृष्टि धामी इन दिनों स्पेन में वेकेशन मना रही हैं
  • उन्होंने एक हॉट बिकिनी फोटो शेयर की है।
  • दृष्टि धामी काफी वक्त से टीवी से गायब हैं

टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी छोटे पर्दे की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक हैं। पिछले कुछ वक्त से दृष्टि टीवी से गायब हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपनी फोटोज और वीडियोज के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से अपडेट रखती हैं। इन दिनों दृष्टि अपने पति नीरज खेमका के साथ स्पेन में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। जिसकी कुछ फोटोज उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की।

अक्सर अपने सीरियल्स में साड़ी और सूट जैसे इंडियनवेयर्स में नजर आने वाली दृष्टि धामी स्पेन हॉलिडे के दौरान Beach पर बिकिनी में दिख रही हैं। उनकी ये फोटो देखकर फैंस के भी होश उड़ गए हैं। दृष्टि ने अपनी इंस्टा स्टोरी में ये बिकिनी फोटो शेयर की। इसमें वे एक पोलका डॉट बिकिनी में बेहद हॉट लग रही है। इसमें बिकिनी टॉप पर आगे की तरफ टाई-अप डिटेलिंग दी गई है। इस दौरान वे मिनिमल मेकअप में दिख रही हैं। हेयरस्टाइस की अगर बात करें तो उन्होंने अपने कर्ली बालों को खुला रखा है। उन्होंने ब्लैक सनग्लासेज से अपने अपने इस हॉट लुक को पूरा किया है। फोटो में पीछे की तरफ समुंद्र नजर आ रहा है।

दृष्टि स्पेन में अपने पति नीरज के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। उन्होंने अपने पति के साथ भी फोटोज शेयर की हैं। आपको बता दें कि दृष्टि ने 21 फरवरी 2015 को बिजनेसमैन नीरज खेमका से शादी रचाई थी। उन्होंने अपने टीवी करियर की शुरुआत पॉपुलर शो दिल मिल गए से की थी। हालांकि इस शो से उन्हें कुछ खास फायदा नहीं हुआ। साल 2010 में डेली सोप गीत - हुई सबसे पराई में नजर आईं। इसमें उनके अपोजिट गुरमीत चौधरी थे, दोनों की जोड़ी को दर्शकों को बहुत प्यार मिला। इस शो ने दृष्टि को घर-घर में पहचान दिलवाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dhamidrashti) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@dhamidrashti) on

दृष्टि डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 6 की विनर रह चुकी हैं। उनका शो मधुबाला भी बहुत हिट हुआ था। इसमें वे एक सीधी-सादी लड़की के किरदार में दिखी थीं। दृष्टि आखिरी बार सिलसिला बदलते रिश्तों का में नजर आईं थीं। इस शो में उनके अलावा शक्ति अरोड़ा और अदिति शर्मा लीड रोल में थे। सीरियल में उनके शादीशुदा शख्स से रिश्तों को दिखाया गया था, जिस वजह से इस शो और दृष्टि के किरदार को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। बाद में इसमें लीप लिया गया और दृष्टि ने ये शो छोड़ दिया। फिलहाल वे किसी टीवी सीरियल में नजर नहीं आ रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर