एंटरटेनमेंट

Bank Recruitment 2024: बैंक में 10वीं पास के लिए नौकरी का शानदार मौका, आज से करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

Bank Recruitment 2024, Central Bank Recruitment 2024: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी अप्लाई करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

Image

Bank Recruitment 2024

Bank Recruitment 2024, Central Bank of India Recruitment 2024: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार मौका है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानी 20 दिसंबर से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 जनवरी निर्धारित की गई है।

Central Bank of India Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती

बैंक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से सफाई कर्मचारी के 484 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें सामान्य वर्ग के 218 पद, ईडब्ल्यूएस के 48 पद, ओबीसी के114 पद, एससी के 62 पद और एसटी के 42 पद शामिल हैं।

Central Bank Recruitment 2024: कौन कर सकेगा अप्लाई

सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए आयु 18 साल से 26 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसक अलावा अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है।

Bank Recruitment 2024: ऐसे होगा चयन

सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के आधार पर होगा। इस परीक्षा में 70 अंक के सवाल होंगे और इसे हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा का आयोजन फरवरी 2024 में किया जाएगा।

Latest Bank Jobs 2024: कितना देना होगा शुल्क

इसके लिए अभ्यर्थियों को 850 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। हालांकि, एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को मात्र 175 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article