Bollywood Actors: बॉलीवुड इंडस्ट्री हो या फिर टीवी इंडस्ट्री, यहां पर सक्सेस पाने के लिए काफी कुछ झेलना पड़ता है। खुद को पूरी तरह से फिट रखना पड़ता है, नहीं तो अनफिट लोगों को इंडस्ट्री में काम मिलना मुश्किल सा हो जाता है। इंडस्ट्री में ऐसे कई उदाहरण मौजूद हैं, जिन्हें कभी अपने रंग की वजह से तो कभी अपने वजन की वजह से अच्छे-अच्छे प्रोजेक्ट से रिजेक्ट कर दिया गया है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में जिन्हें अपने वजन की वजह से रिजेक्ट होना पड़ा।
ज्यादा वजन की वजह से रिजेक्ट हो चुके हैं ये जाने माने स्टार्स
राधिका आप्टे -
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस राधिका आप्टे का वजन कभी ज्यादा हुआ करता था, जिसकी वजह से उन्हें सुपरहिट फिल्म 'विकी डोनर' से हाथ धोना पड़ गया था। दरअसल यामी गौतम से पहले राधिका आप्टे ही इस फिल्म का हिस्सा होने वाली थी, लेकिन उनके बढ़े हुए वजन की वजह से मेकर्स ने उन्हें फिल्म में लेने से इनकार कर दिया। हालांकि राधिका ने कहा भी कि वो जल्द ही अपना वजन कम कर लेंगी, लेकिन फिर भी मेकर्स नहीं माने और आखिरकार यामी गौतम को फिल्म में कास्ट कर लिया।कपिल शर्मा - देश के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को एक बार टीवी रियलिटी 'शो झलक दिखला जा' में मनीष पॉल के साथ एंकरिंग करने का मौका मिला था, लेकिन उनसे साफ तौर पर कहा गया था कि उनका वजन काफी ज्यादा है। शो में काम करना है तो पहले उन्हें अपना वजन कम करना होगा। कपिल ने भी उस चैलेंज को एक्सेप्ट किया और वजन कम करके दिखाया।
हुमा कुरैशी -बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को भी अपने वजन की वजह से रिजेक्शन झेलना पड़ा है। हालांकि एक्ट्रेस ने उस प्रोजेक्ट का नाम नहीं बताया था, लेकिन उन्हें इस बात का काफी बुरा लगा था कि लुक की वजह से उन्हें रिजेक्ट होना पड़ गया। हालांकि आज हुमा ने अपनी एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस किया और एक अलग जगह बनाई है।
शिल्पा शिरोडकर -मलाइका अरोड़ा का सुपरहिट सॉन्ग 'छैया छैया' में पहले शिल्पा शिरोडकर को ही कास्ट किया जाना था, लेकिन उन दिनों उनका वजन इस गाने के हिसाब से ज्यादा था, जिसकी वजह से उन्हें इस प्रोजेक्ट से रिजेक्ट कर दिया गया था और फिर बाद में मलाइका अरोड़ा को कास्ट किया गया।
मुस्कान बामने -टीवी सीरियल 'अनुपमा' में पाखी का रोल प्ले करने वाली एक्ट्रेस मुस्कान बामने ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बढ़े हुए वजन की वजह से उन्होंने एक बार नहीं, बल्कि कई बार रिजेक्शन झेला है।
शफक नाज -सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्ट्रेस शफक नाज ने भी एक बार काफी हैरान करने वाला खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने बताया था कि थोड़ा सा ज्यादा वजन होने की वजह से उन्हें प्रोजेक्ट से रिजेक्ट कर दिया गया था। दरअसल उन दिनों वो किसी तरह से हेल्थ इश्यू से जूझ रही थीं, जिसकी वजह से उनका वजन थोड़ा सा बढ़ गया था।
विद्या बालन-बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अकसर अपने वजन के कारण ट्रोल होती हैं। विद्या ने इसपर खुलकर कई बार अपने विचार भी रखे और साफ कहा कि लोग आपस में हाल चाल जानने की जगह आपके वजन के बारे में पहले बात करते हैं। यही कारण था कि एक समय वह वजन कम करने को लेकर काफी प्रेशर में थीं, जिसके कारण वे बीमार तक हो गई थीं। हालांकि आज विद्या अपनी बॉडी को लेकर कॉन्फिडेंट हैं।
